---Advertisement---

Mauni Amavasya 2023 Date: 20 या 21 जनवरी कब रखा जाएगा मौनी अमावस्या का व्रत? जानें किन चीजों के दान से बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Mauni Amavasya 2023 Date: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन कोई न कोई मान्यताओं को लेकर बेहद प्रसिद्ध है। इसी तरह मौनी अमावस्या का भी विशेष महत्व है। इस दिन को हिंदू धर्म शास्त्र में विशेष दर्जा दिया गया है। इस दिन सभी लोग व्रत, तर्पण और दान पुण्य का ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 19, 2023 5:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mauni Amavasya 2023 Date: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन कोई न कोई मान्यताओं को लेकर बेहद प्रसिद्ध है। इसी तरह मौनी अमावस्या का भी विशेष महत्व है। इस दिन को हिंदू धर्म शास्त्र में विशेष दर्जा दिया गया है। इस दिन सभी लोग व्रत, तर्पण और दान पुण्य का कार्य करते हैं।

इसके अलावा मौनी अमावस्या साल की पहली अमावस्या है। इस दिन सभी लोग कई सारी चीजों का विशेष ध्यान रखते हैं। मगर इस बार लोग मौनी अमावस्या के दिन को लेकर बेहद कन्फ्यूज हैं। सभी लोग इस बात का पता लगाने में असक्षम है कि मौनी अमावस्या 21 जनवरी को है या 22 जनवरी को है। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपके कंफ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि मौनी अमावस्या का त्योहार कब मनाया जाएगा।

जानें कब है मौनी अमावस्या

इस बार मौनी अमावस्या के दिन को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष मौनी अमावस्या की शुरुआत 21 जनवरी की सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर होने वाली है। वहीं इस दिन का समापन 22 जनवरी की सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर किया जाएगा। हिंदू धर्म में उदयतिथि की मान्यता है। इसलिए मौनी अमावस्या का व्रत 21 जनवरी 2023 को रखा जाएगा।

मौनी अमावस्या के दिन बन रहा ये शुभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मौनी अमावस्या को लेकर कई सारे विधि विधान हैं। इसके अलावा इस वर्ष करीब 20 साल बाद इतना पवित्र संयोग सामने आया है। इस बार मौनी अमावस्या शनिवार के दिन है। इस दिन शनि देव कुंभ राशि में विराजमान होने वाले हैं। इसलिए मौनी अमावस्या को शनिचरी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन कई सारी चीजों को करने का रिवाज है। कहा जाता है, इस दिन कुछ अचूक उपाय और दान पुण्य करने से व्यक्ति के जीवन से पितृ दोष खत्म होता है। तो आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें: BASANT PANCHAMI 2023 पर इन 5 जातकों की खुलने वाली है किस्मत, मां सरस्वती देंगी धन-दौलत और विद्या का आशीर्वाद

मौनी अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान

1. मौनी अमावस्या के दिन कुछ चीजों के दान पुण्य करने का रिवाज है। कहा जाता है इस दिन सरसों के तेल के दान से सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। वहीं व्यक्ति को सभी शारीरिक पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

2. इस दिन काले तिल को पीपल के पेड़ पर चढ़ाने का रिवाज है। इसके बाद इस तिल का दान कर देना बेहद शुभ माना गया है। इससे सभी बिगड़े काम बनने लग जाते हैं।

3. मौनी अमावस्या के दिन उड़द की दाल, कंबल और लोहा के दान का भी रिवाज है। इन चीजों के दान से व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा बरसती है। वहीं पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। कभी भी जातकों के जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026