---Advertisement---

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में इन 5 चीजों का दान दिलाएगा पाप कर्मों से मुक्ति, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि की बहार

पितृ पक्ष की शुरूआत भी हो चुकी है. ऐसे में आज आपको इन पवित्र दिनों में दान के महत्व और 5 तरह के दानों के बारे में बताने जा रहे हैं. इन्हे करके न केवल पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 30, 2023 5:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pitru Paksha 2023: हिंदू धर्मशास्त्रों में पितृ पक्ष को कल्याणकारी बताया गया है, इन 15 दिनों में अपने पूर्वजों को याद कर उनके नाम से पूजा और दान आदि करने से जीवन में सुख और शांति आती है. पितरों को समर्पित यह दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा से लेकर अश्विन माह की अमावस्या तक रहते हैं, जिनकी शुरूआत भी हो चुकी है. ऐसे में आज आपको इन पवित्र दिनों में दान के महत्व और 5 तरह के दानों के बारे में बताने जा रहे हैं. इन्हे करके न केवल पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है.

अनाज के दान से घर में आती है समृद्धि

पितृ पक्ष में अनाज के दान का विशेष महत्व बताया गया है, इससे न केवल घर में सुख और समृद्धि आती है बल्कि जीवन को भी नई दिशा मिलने में मदद मिलती है. इसमें आप आटे या फिर मोटे अनाज का भी दान कर सकते हैं.

काले तिल के दान से कटेंगे पाप

पितरों से जुड़े इन खास दिनों में काले तिल दान करने की भी सलाह दी जाती है. ज्योतिष के मुताबिक ऐसा करने से जिंदगी की सारी परेशानियां दूर होने लगती है साथ ही पितरों की कृपा भी मिलती है.

गुड़ के दान से पूर्वज होते हैं प्रसन्न

इन पवित्र दिनों में गुण की दान करना भी मंगलकारी होता है, यह जीवन में आने वाले क्लेश और दुविधाओं को दूर करता है. वहीं गुड़ को किसी जरूरतमंद इंसान को देने से पितरों का भी आशिर्वाद मिलता है.

घी का दान करना होता है शुभ

हिंदू शास्त्रों में घी के दान को काफी अच्छा माना गया है. पितरों से जुड़े हुए इन खास दिनों से गाय के शुद्धा घी का दान करने से परिवार में आने वाली बाधाएं टल जाती हैं वहीं स्वाथ्य से जुड़ी बीमारियां भी इसे दान करने से दूर होती हैं.

भोजन का दान है खास

भोजन से किसी का पेट भरने या फिर उसे दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. मगर कभी भी कर्ज लेकर भोजन नही कराना चाहिए इससे पूर्वज नाराज भी हो जाते हैं.  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026

Leave a Comment