---Advertisement---

Sapne Ka Matlab: सपने में नाग का दिखना शुभ या अशुभ, जानें कैसे बदल सकती है आपकी जिंदगी

Snake In Dream: इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। वैसे तो यह पूरा महीना बड़ा ही पावन और भगवान शिव जी को समर्पित होता है, मगर इस बार दो सावन होने के चलते इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। स्वप्न शास्त्र में भी इस माह का विशेष महत्व बताया गया है, ऐसे ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 26, 2023 4:36 अपराह्न

Sapne Ka Matlab:
Follow Us
---Advertisement---

Snake In Dream: इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। वैसे तो यह पूरा महीना बड़ा ही पावन और भगवान शिव जी को समर्पित होता है, मगर इस बार दो सावन होने के चलते इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। स्वप्न शास्त्र में भी इस माह का विशेष महत्व बताया गया है, ऐसे में भोलेनाथ से जुड़ी किसी भी चीज का सपने में दिखने का अलग-अलग मतलब होता है। आज हम यहां शिव जी के प्रिय नागों के सपने में आने के महत्व को जानेंगे, साथ ही इस तरह के अलग-अलग सपनों के संकेतों को भी समझेंगे।

शिव के साथ सांप दिखना

भगवान भोलेनाथ बड़े ही दयालु हैं, उन्होंने अपने गले में गहनों की तरह नागों को पहना हुआ हैं। ऐसे में सपने में शिव जी के साथ नागों का दिखना बड़ा ही शुभ संकेत देता है। सावन में ऐसे सपना दिखने का मतलब होता है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

अगर सांप आपको पकड़ता दिखाई दे

अक्सर लोग सपने में सांप के खुद को पकड़ना देखकर ड़र जाते हैं और घबराकर इससे गलत समझने लगते हैं। मगर स्वप्न शास्त्र की मानें तो यह एक शुभ संकेत होता है। ऐसा सपना दिखने का मतलब होता है कि जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है, साथ ही यह जिंदगी से जुड़ी कोई बड़ी समस्या के हल होने का भी संकेत देता है।

सपने में फन उठाए सांप का दिखाना

सपने में अगर आपको सांप फन उठाए हुए नजर आता है तो इसको काफी शुभ माना जाता है। साथ ही सावन में ऐसे सपना दिखे तो मानों सोने पर सुहागा हो गया। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आप पर शिव जी की ढ़ेर सारी कृपा बरसने वाली है। इसके साथ-साथ संपत्ति अथवा धन लाभ होने के भी योग होते हैं।  

Disclaimer – DNP INDIA हिंदी वेबसाइट अपने आलेख के माध्‍यम से किसी भी प्रकार के अंधविश्‍वास, अज्ञानता को बढ़ावा नहीं देता है। यहां सपनों से संबंधित किसी भी आर्टिकल में हम पाठकों की रुचि, जिज्ञासा को ध्‍यान में रखकर विभिन्‍न शास्‍त्रों, धर्मग्रंथों, मान्‍यताओं समेत कई अन्‍य माध्‍यमों से उपरोक्‍त जानकारी एकत्रित करके एवं आधारित सवाल-जवाब को प्रस्‍तुत कर रहे हैं। इसके पीछे उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। किसी भी रूप में इसकी सत्यता एवं सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं और न ही इसके प्रमाणिक होने की बात कहते हैं।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026