---Advertisement---

सिर्फ Mahashivratri के दिन दर्शन देते हैं सोमेश्वर महादेव, धागा बांधने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि का इंतजार सभी भक्त बेसब्री से कर रहे हैं। कहते हैं, इस दिन जो भी भक्त महादेव और देवी पार्वती की पूजा अर्चना सच्चे मन से करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसी मान्यता है कि मध्यप्रदेश के रायसेन में भी एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां सोमेश्वर महादेव निवास करते ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 16, 2023 2:03 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 16, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि का इंतजार सभी भक्त बेसब्री से कर रहे हैं। कहते हैं, इस दिन जो भी भक्त महादेव और देवी पार्वती की पूजा अर्चना सच्चे मन से करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसी मान्यता है कि मध्यप्रदेश के रायसेन में भी एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां सोमेश्वर महादेव निवास करते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर का पट महाशिवरात्रि के दिन ही खुलता है और इस दिन जिसने लोहे के दरवाजे पर धागा बांध दिया बाबा भोलेनाथ अवश्य उसकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

रायसेन किले में है सोमेश्वर महादेव का मंदिर

मध्य प्रदेश के रायसेन किले में एक मंदिर बेहद प्रसिद्ध सोमेश्वर महादेव का है। ये दिन पूरे साल सोने के ताले से बंद रहता है। वहीं इसका पट महाशिवरात्रि के दिन खुलता है। कहते हैं, महाशिवरात्रि की पहली धूप से ये मंदिर सुनहरे रौशनी से जगमगा उठता है। सभी भक्त सोमेश्वर महादेव के दर्शन हेतु पूरे एक साल का इंतजार करते हैं। इसके बाद इन्हें महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेव दर्शन देते हैं। बता दें, इस वर्ष महाशिवरात्रि 18 फरवरी के दिन है। इस दिन भव्य मेला का आयोजन किया जाता है और भगवान के दरबार को खोला जाता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

10 सालों से भक्तों की बढ़ रही भीड़

पिछले 10 सालों से इस मंदिर का पट महाशिवरात्रि के दिन खुलता है। वहीं दूर-दूर से भक्त जन यहां दर्शन हेतु आते हैं। इस दिन यहां बहुत भयंकर मेला लगता है। वहीं हजारों की संख्या में इस दिन यहां श्रद्धालु आते हैं और भगवान की पूजा अर्चना करते हैं।

धागा बांधने से पूरी होती हैं भक्तों की मन्नतें

मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन जितने भी भक्त महादेव के द्वार पर स्थित लोहे के दरवाजे पर धागा बांधते हैं और मन्नत मांगते हैं। उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिए इस दिन हजारों लाखों की संख्या में लोगों का आगमन दर्शन के लिए होता है। इसलिए सभी दर्शकों की निगरानी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण रूप से ख्याल रखते हैं।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026