---Advertisement---

इस दिन रखा जाएगा Vat Savitri 2023 का व्रत, जानिए पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक की सभी अहम जानकारी

Vat Savitri 2023: हर वर्ष जयेष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस बार वट सावित्री व्रत 19 मई को है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि स्थिति पर बरगद के पेड़ की विधि विधान से पूजा करने पर अच्छा फल प्राप्त होता है। शुक्ल पक्ष की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 14, 2023 1:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vat Savitri 2023: हर वर्ष जयेष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस बार वट सावित्री व्रत 19 मई को है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि स्थिति पर बरगद के पेड़ की विधि विधान से पूजा करने पर अच्छा फल प्राप्त होता है। शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि पर रखा जाने वाला यह वट सावित्री व्रत काफी महत्वपूर्ण है। विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। इसके शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है।

वट सावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग कैलेंडर के अनुसार वट सावित्री व्रत जयेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता हैं। इस बार यह व्रत 19 मई 2023 को है। इसका शुभ मुहूर्त 18 मई की रात 9:42 से शुरू होगा और तिथि का समापन 19 मई को रात 9:22 पर होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार त्योहार को उद्या तिथि के अनुसार ही मनाया जाता है। इसलिए सावित्री व्रत 19 मई को ही रखा जाएगा और शुभ मुहूर्त में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ेंः Pakistan Crises: Imran Khan के बाद Shah Mahmood Qureshi भी गिरफ्तार, PTI नेताओं की भी धरपकड़ हुई तेज

वट सावित्री व्रत का महत्व

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक विवाहित महिलाएं जीवन में सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती है और उन पर कलावा बांधती है। ऐसी मान्यता है कि बरगद का पेड़ काफी विशाल होता है और उसकी शाखाओं से जटाएं निकलती है। उन जटाओं से सावित्री का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी वजह से वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। बरगद के पेड़ में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इस पेड़ की जड़ में ब्रह्मा, छाल में भगवान विष्णु और शाखाओं में भगवान शिव का वास माना जाता है। कहा जाता है कि इस पेड़ की पूजा करने से तीनों देवों का आशीर्वाद मिलता है।

Also Read: Tongue Color Symptoms: जीभ के रंग भी खोलता है गंभीर बीमारी का राज, कैसे पहचाने खास लक्षण

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026