---Advertisement---

आज मनाई जा रही kalki jayanti 2023, इस तरह करें श्रीहरि के कल्कि अवतार की पूजा अर्चना, पापों से मिलेगी मुक्ति

22 अगस्त को Kalki Jayanti 2023 मनाई जा रही है। ऐसे में आपको बता दें कि, इस दिन भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, इस दिन पूजा पाठ करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 22, 2023 11:58 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 22, 2023 12:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kalki Jayanti 2023: हर युग में पापियों का विनाश करने के लिए भगवान विष्णु अवतार लेकर धरती में आते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, कलयुग में भी श्री हरि विष्णु अपना आखिरी अवतार लेकर कलयुग में पापियों का विनाश करने के लिए आएंगे। इस युग में भगवान विष्णु भगवान कल्कि का अवतार लेकर कलयुग का अंत करेंगे। कल्कि अवतार को जगत के पालनहार हरि विष्णु का आखिरी अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि, भगवान विष्णु के इस अवतार के साथ कलयुग का अंत हो जाएगा और एक बार फिर से सतयुग आ जाएगा। ‌

22 अगस्त को मनाई जा रही कल्कि जयंती

हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाती है। ऐसे में इस साल ये जयंती 22 अगस्त को मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन भगवान कल्कि की पूजा अर्चना करके आप अपने सभी पापों को खत्म कर सकते हैं। विष्णु भगवान के कल्कि अवतार को कलयुग के नाश के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, कल्कि अवतार धरती पर आकर कलयुग के सारे पापियों का नाश करेंगे। इस दिन विशेष तौर पर लक्ष्मीपति विष्णु के कल्कि अवतार की पूजा की जाती है।

इस तरह करें कल्कि भगवान की पूजा

इस दिन आप भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ले। इसके बाद साफ सुथरे कपड़े पहनकर भगवान विष्णु के कल्कि रूप की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें और उसकी पूजा अर्चना करें। इस दौरान आप दीप, धूप, चावल, चंदन, फूल आदि से भगवान कल्कि की विधि विधान से पूजा करें। ऐसा कहा जाता है कि, कल्कि जयंती के दिन भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा उनके भक्तों पर बनी रहती है।

इस दिन धरती पर जन्म लेंगे कल्कि अवतार

इसी के साथ अगर इस बारे में बात करें कि, धरती पर कल्कि अवतार कब आएंगे तो इसको लेकर श्रीमद्भागवत के 12 वें स्कंद में कहा गया है कि, सूर्य चंद्रमा और गुरु जब एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे उसी समय विष्णु भगवान कल्कि रूप में जन्म लेंगे। ऐसा कहा गया है कि, भगवान का ये अवतार सावन के महीने में ही होगा। भगवान विष्णु के कल्कि अवतार लेते ही कलयुग खत्म हो जाएगा। इसी के साथ श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि, कल्कि अवतार लेकर श्री हरि विष्णु कलयुग में पापियों का नाश करके एक बार फिर से धर्म की स्थापना करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026