---Advertisement---

AIIMS Raipur Recruitment 2024: खुशखबरी! सीनियर रेजिडेंट पद पर नौकरी पाने का मौका, जानें भर्ती से जुड़े डिटेल

AIIMS Raipur Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2024 2:52 अपराह्न

AIIMS Raipur Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

AIIMS Raipur Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। AIIMS रायपुर की आधिकारिक साइट पर दर्ज की गई नोटिस के अनुसार यहां लीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है।

AIIMS रायपुर द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकता है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू है और भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा।

भर्ती से जुड़े डिटेल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में सीनियर रेजिडेंट (ग्रूप ए) के कई पदों पर निकली भर्ती से जुड़े यहां उल्लेखित हैं।

कुल पद– 74 (जनरल वर्ग- 17 पद, ओबीसी- 26 पद, ईडब्ल्यूएस- 4 पद, एससी- 19 पद, एसटी- 8 पद और विकलांग कोटे- 3 पद)

आयु सीमा– अधिकतम 45 वर्ष

शुल्क– सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1000 रुपये और महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडू व एक्स सर्विसमैन के लिए निशुल्क आवेदन।

चयन प्रक्रिया– वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर।

इंटरव्यू स्थल– वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 22 मई के दिन समिति कक्ष, प्रथम तल, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, गेट नंबर 05, एम्स, टाटीबंध, जी.ई. रोड, रायपुर छत्तीसगढ़ 492099 के पते पर उपस्थित होना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में सीनियर रेजिडेंट (ग्रूप ए) के 74 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026