---Advertisement---

Allahabad University Recruitment 2025: सरकारी प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें वैकेंसी डिटेल, आवेदन प्रक्रिया और सबकुछ

Allahabad University Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 है। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की भी यही अंतिम तिथि है। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। अन्यथा आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 18, 2025 8:02 अपराह्न

Allahabad University Recruitment 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

Allahabad University Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में टीचिंग स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के जरिए कुल 317 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ध्यान रहे कि इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विषयों के लिए भर्तियां की जाएंगी। Allahabad University Professor Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- allduniv.ac.in पर जाना होगा।

Allahabad University Recruitment 2025 एप्लीकेशन फीस क्या है?

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी Assistant Professor Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 है। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की भी यही अंतिम तिथि है। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। अन्यथा आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। Associate Professor Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।

वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। जबकि दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर सिर्फ 100 रुपये देने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है। ध्यान दें कि तीनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया और एप्लीकेशन फीस समान हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Allahabad University Professor Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Allahabad University Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- allduniv.ac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर, नई रिक्तियों के संबंध में सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।

  • अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।

  • पंजीकरण के बाद, आप आवेदन पत्र भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के बाद, प्रिंटआउट लें।

Allahabad University Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण

पदरिक्तियां
सहायक प्रोफेसर (विभिन्न विषय)127
एसोसिएट प्रोफेसर (विभिन्न विषय)126
प्रोफेसर (विभिन्न विषय)364

मालूम हो कि इन पदों पर भर्ती के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती संबंधी अधिसूचना अवश्य पढ़ें। ताकि इससे संबंधित सभी सवालों के जवाब मिल सकें।

ये भी पढ़ें: Lucknow University में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें- किस कोर्स के लिए कितनी है एप्लीकेशन फीस? आवेदन प्रक्रिया और सबकुछ

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026