---Advertisement---

Best Engineering College: तगड़ा पैकेज चाहिए तो इस यूनिवर्सिटी में लें एडमिशन! इंजीनियरिंग करने वालों के लिए सुनहरा अवसर 

Best Engineering College: अक्सर देखा गया है, कि छात्र 12 वीं पास करने के बाद बड़ी दुविधा में रहते है। यह दुविधा उनके यूनिवर्सिटी (कॉलेज) और कोर्सेज के चुनाव को लेकर होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे यूनिवर्सिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग के लिए ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 21, 2023 12:31 अपराह्न

Best Engineering College
Follow Us
---Advertisement---

Best Engineering College: अक्सर देखा गया है, कि छात्र 12 वीं पास करने के बाद बड़ी दुविधा में रहते है। यह दुविधा उनके यूनिवर्सिटी (कॉलेज) और कोर्सेज के चुनाव को लेकर होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे यूनिवर्सिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग के लिए प्रख्यात (फेमस) है। 

बता दें कि इस यूनिवर्सिटी (कॉलेज) में पढ़ने के लिए आपको महंगे फीस भरने की जरुरत भी नहीं है। अगर आप इस कॉलेज के रिकॉर्ड को उठा कर देखेंगे तो यहां बीटेक करने वाले छात्रों को कैम्पस सेलेक्शन के थ्रू  तगड़ा पैकेज मिलता है। सालाना पैकेज इतना की आप अचरज में पड़ जाए। चलिए अब आपको हम इस यूनिवर्सिटी (कॉलेज) के बारे में विस्तार पूर्वक बताते  हैं।

यहां से करें बीटेक हो जाएगी आपकी बल्ले-बल्ले

12 वीं के बाद Engineering College में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। दरअसल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी बीटेक करने वालों के लिए सुनहरा अवसर दे रहा है। आप यदि जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) में पढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जादवपुर विश्वविद्यालय में बीटेक करने के लिए 4 सालों में मात्र 1 लाख के आसपास फीस देनी होती है। जबकि पैकेज और कैंपस सेलेक्शन 95 फ़ीसदी तक बताया जाता है। न्यूज़ 18 हिंदी के मुताबिक यहां छात्रों को 85 लाख तक का पैकेज मिल चूका है। 

बता दें कि इस यूनिवर्सिटी की गिनती देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों (विश्वविद्यालयों) में की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1955 में की गई थी।

कैसे लेना होगा एडमिशन   

जानकारी के मुताबिक जादवपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आपको WBJEE का एग्जाम क्लियर करना होगा। इसके बाद जादवपुर यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। ऐसे में जो छात्र अच्छे नंबर लाते हैं, उनका एडमिशन यहां हो जाता है। 

DNP इंडिया हिंदी न्यूज़ अपील करता है, कि अधिक जानकारी जैसे कि फीस और कैंपस सेलेक्शन के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। एडमिशन के लिए निर्णय आपका होगा इसलिए जिम्मेदारी भी आपकी होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026