---Advertisement---

BPSC Teacher Recruitment: बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाकी विषयों का जारी किया परिणाम, लाखों छात्र सफल, देखें रिजल्ट

BPSC Teacher Recruitment: बीते कल मंगलवार को बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के 16 विषयों का परिणाम घोषित किया था। ऐसे में आज एक बार फिर बीपीएससी ने उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक स्तर का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र कुछ स्टेप फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 18, 2023 1:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

BPSC Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है। आज बुधवार को बीपीएससी ने बचे हुए विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें लाखों छात्रों को सफलता मिली है।  ऐसे में हम आपको रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिरकार बहुचर्चित बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने क्या कहा?    

बिहार लोक सेवा आयोग  जारी किया रिजल्ट 

बता दें कि बीते कल 17 अक्टूबर मंगलवार को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) परिणाम जारी कर दिया था। ऐसे में आज बुधवार को एक बार फिर बचे हुए विषयों उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक के परिणाम आयोग ने घोषित कर दिया है। इसमें 1 लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। आयोग के अनुसार उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक में क्रमश 23701, 26204, 72419 अभ्यर्थी पास हुए हैं। देखा जाए तो सफलता का कुल प्रतिशत 72 रहा। 

वहीं शिक्षक भर्ती मामले और परिणाम की जानकारी बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल कुमार ने दी। उन्होंने कहा हमने सिर्फ 60 दिनों के अंदर 43 विषयों का रिजल्ट बना लिया है। इसके लिए जिला आवंटन की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। अब ऐसे में देखा जाए तो छात्रों को बहुत जल्द नौकरी मिलने वाली है।       

छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्रों को रिजल्ट देखने से पहले अपने सभी दस्तावेजों को एकत्रित कर लेना चाहिए। इसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करके परिणाम देखना चाहिए। इस दौरान आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अपनी जन्मतिथि अंकन करना होगा। इसके बाद कैप्चा डालकर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसे में अब आपको स्क्रीन पर रिजल्ट सेक्शन में जाकर पीडीऍफ़ डाउनलोड करना होगा। बता दें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 24-26 अगस्त, 2023 को किया गया था।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment