---Advertisement---

Byju Raveendran ने कंपनी से निकाले जाने की खबर पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा मैं ही सीईओ बना रहूंगा, जानें पूरी खबर

Byju Raveendran: शुक्रवार को आम बैठक में बायजूस के इन्वेस्टर्स के ग्रुप ने बायजूस के को फाउंडर बायजू रवींद्रन, उनकी पत्नी गोकुलनाथ और भाई रिजू रवींद्रन को कंपनी से बाहर निकालने का प्रस्ताव पेश किया गया था। हालांकि अब Byju Raveendran की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि मैं ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 25, 2024 1:19 अपराह्न

Byju Raveendran
Follow Us
---Advertisement---

Byju Raveendran: शुक्रवार को आम बैठक में बायजूस के इन्वेस्टर्स के ग्रुप ने बायजूस के को फाउंडर बायजू रवींद्रन, उनकी पत्नी गोकुलनाथ और भाई रिजू रवींद्रन को कंपनी से बाहर निकालने का प्रस्ताव पेश किया गया था। हालांकि अब Byju Raveendran की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि मैं सीईओ हूं और आगे भी बना रहूंगा। रवींद्रन ने ईजीएम के फैसले को खारिज कर दिया, और कहा कि कई आवश्यक नियमों का उल्लंघन किया गया है।

Byju Raveendran ने कहा मैं कंपनी का सीईओ हूं और बना रहूंगा

कर्मचारियों को लिखे एक नोट में, उन्होंने शुक्रवार को शेयर धारकों की बैठक को एक तमाशा बताया और कहा कि उन्हें बायजू से निकाले जाने की अफवाहे बेहद गलत है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आपको यह पत्र कंपनी के सीईओ के रूप में लिख रहा हूं।

आपने मीडिया में जो पढ़ा होगा, उसके विपरीत मैं सीईओ बना रहूंगा, प्रबंधन अपरिवर्तित रहेगा, और बोर्ड भी वही रहेगा। कर्मचारियों को लिखे अपने ईमेल में, बायजू के बॉस ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि निवेशक की बैठक उचित कोरम हासिल करने में विफल रही, क्योंकि इसमें कम से कम एक संस्थापक निदेशक की उपस्थिति की आवश्यकता थी।

क्या है पूरा मामला

Byju Raveendran
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

दरअसल शुक्रवार को कंपनी के 60 प्रतिशत से अधिक निवेशकों ने कथित कुप्रबंधन और विफलताओं को लेकर रवींद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने के लिए मतदान किया गया था। इस ईजीएम में Byju Raveendran और उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नही हुआ। बता दें कि बायजू की स्थापना 2011 में बायजू रवींद्रन और उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ ने की थी। साल 2015 में बायजूस लर्निंग ऐप लॉन्च किया गया। देखते ही देखते बायजूस एक लर्निंग ऐप के तौर पर मशहूर हो गया। लेकिन अब इस कंपनी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026