---Advertisement---

Bonus Share News: कंपनी ने अपने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, बोर्ड ने बोनस शेयर देने का किया ऐलान; जानें पूरी डिटेल

Bonus Share News: Rama Steel tubes Ltd ने अपने निवेशकों को फिर से एक बार बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। जिसके पास इस कंपनी के 1 शेयर होंगे 2 अतिरिक्त शेयर दिए जाएंगे। आपको बताते चले कि कंपनी ने जनवरी ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2024 11:55 पूर्वाह्न

Bonus Share News
Follow Us
---Advertisement---

Bonus Share News: Rama Steel tubes Ltd ने अपने निवेशकों को फिर से एक बार बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। जिसके पास इस कंपनी के 1 शेयर होंगे 2 अतिरिक्त शेयर दिए जाएंगे। आपको बताते चले कि कंपनी ने जनवरी 2023 में भी 4:1 रेशयो से बोनस शेयर दिया था। कंपनी ने निवेशकों को अच्छे रिटर्न देने में साथ ही कंपनी लॉन्ग टर्म में अच्छी साबित हुई है।

Bonus Share News: कंपनी की जानकारी

कंपनी को 1974 में स्थापित किया गया था। यह कंपनी वर्तमान में स्टील पाइप, स्टील ट्यूब का मैन्युफैक्चर के साथ साथ सप्लाई करने का काम करती है। आपको बता दें कि कंपनी के प्रोडक्शन में से 20% जो बिक्री है वह अंतर्राष्ट्रीय देश से होती है तो उसमें श्रीलंका, यूनाइटेड किंगडम, साउथ अफ्रीका,यूएई, उगांडा, घाना, केनिया जैसे प्रमुख देश शामिल है।

कंपनी ने पिछले 5 सालों में 60% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 सालों में 146% का रिटर्न दिया है। गौरतलब है कि कंपनी ने बोर्ड मीटिंग में 24 जनवरी 2024 यह फैसला लिया कि Rama Steel Tubes Share कंपनी 1 के बदले 2 अतिरिक्त शेयर देगी।

कंपनी का मार्केट कैप

Rama Steel Tubes Ltd कंपनी का कुल मार्केट कैप 2327.93 करोड़ का है। कंपनी के बोर्ड ने अधिकृत शेयर पूंजी को 55 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 200 करोड़ रूपये करने की भी मंजूरी दे दी है। Rama Steel Tubes के शेयर 5% के ऊपरी सर्किट में ₹47.70 पर बंद हैं। जनवरी में स्टॉक पहले से ही 32% ऊपर है, पूरे 2023 में 8.3% की बढ़त हुई है। इससे पहले 2022 में शेयर 145% और 2021 में 600% से अधिक बढ़े थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026