---Advertisement---

Health Tips: क्या आप भी स्वास्थ्य से जुड़े इन 5 मिथकों पर करते हैं यकीन, जानें बीपी से लेकर डायबिटीज तक की ये सच्चाई

Health Tips: डॉ प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए 5 मिथ्य को लेकर अपनी राय दी है और लोगों को सचेत करती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2024 2:51 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: हमारे लाइफस्टाइल में कई गलतियों की वजह से हमें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन एक-दूसरे की बातें को सुनकर हम यकीन करते हैं और इसका इलाज करते हैं। हम अपने मन के मुताबिक इलाज ढूंढ लेते हैं और किसी भी स्वास्थ्य परेशानी को कही हुई बातों से जोड़ देते हैं। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो शेयर कर 5 मिथकों को तोड़कर लोगों को सावधान रहने और स्वस्थ रहने की सलाह दी है।

ब्लड प्रेशर

कहा जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर होने पर सिर दर्द की परेशानी लोगों को देखनी पड़ती है। इस बारे में डॉक्टर कहती हैं कि जरूरी नहीं है कि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हमेशा आपका सिर दर्द हो इसलिए बीपी मशीन से हर वक्त ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करना एकमात्र उपाय है। सिर्फ मॉनिटरिंग के जरिए ब्लड प्रेशर के बारे में यह सोचना कि जब बीपी हाई होगा तभी हम सिरदर्द के लिए दवाई लेंगे यह बंद करें।

ग्लूटेन फ्री डाइट

ग्लूटेन फ्री डाइट को क्या आप भी मानते हैं सबसे ज्यादा हेल्दी डाइट तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यह डाइट सिर्फ सेलिएक डिजीज, ग्लूटेन सेंसटिविटी और व्हीट एलर्जी वाले लोगों को ही दी जाती है। डॉक्टर का मानना है कि 95% जनसंख्या को ग्लूटेन फ्री डाइट की कोई जरूरत नहीं है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है अंडा

कुछ लोगों का मानना है कि अंडा कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है। यह हार्ट के लिए हेल्दी नहीं है और इससे हार्ट अटैक का खतरा है। इस बारे में डॉक्टर कहती हैं कि एक पूरा अंडा 1 दिन के लिए आप खा सकते हैं और यह हार्ट अटैक के रिस्क को नहीं बढ़ता है। और इस बारे में स्टडी में दावा भी किया गया है।

नकल्स

नकल्स को क्रैक करने से अर्थराइटिस का खतरा होता है। इस बारे में डॉक्टर कहती है कि नकल क्रैक करना एक बुरी आदत है लेकिन यह अर्थराइटिस के लिए जिम्मेदार नहीं है।

डायबिटीज

डायबिटीज पेशेंट को लेकर लोग यह मानते हैं कि उनके लिए सबसे अहम सलाह है कि उन्हें अपने सूगर इनटेक को कम करने की जरूरत है। यह सिर्फ एक मिथ्य है। अगर डॉक्टर की सलाह माने तो डाइटरी फाइबर की मात्रा बढ़ानी ज्यादा जरूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026