---Advertisement---

Mahila Samman Saving Certificate: महिलाओं के लिए वरदान है यह स्कीम, निवेश करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न; जानें पूरी डिटेल

Mahila Samman Saving Certificate: प्रत्येक महिला और लड़की को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने एक स्कीम चालू की है। जिसका नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। वहीं इस स्कीम को पिछले वर्ष यानि 2023 से चालू किया गया था। आपको इस स्कीम में 2 ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2024 5:32 अपराह्न

Mahila Samman Saving Certificate
Follow Us
---Advertisement---

Mahila Samman Saving Certificate: प्रत्येक महिला और लड़की को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने एक स्कीम चालू की है। जिसका नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। वहीं इस स्कीम को पिछले वर्ष यानि 2023 से चालू किया गया था। आपको इस स्कीम में 2 साल तक पैसा जमा करना पड़ता है। मौजूदा समय में इस स्कीम पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है।

कौन कर सकता है निवेश

इस स्कीम में महिला या फिर अपनी नाबालिग बेटी के लिए निवेश कर सकती है। वहीं पति अपनी पत्नी के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकते है। आपको बता दें कि इस समय स्कीम पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है।

Mahila Samman Saving Certificate: कहां खुलेगा खाता

Mahila Samman Saving Certificate के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते है। 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए उनके माता पिता खाता खुलवा सकते है। अकाउंट ओपन करवाते वक्त आपको फार्म-1 भरना होगा। साथ ही केवाईसी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और कलरफुल फोटो आदि की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि इस स्कीम का फायदा साल 2025 तक उठाया जा सकता है।

क्या है निकासी के नियम

अगर आप इस स्कीम में निवेश करते है तो आपको इस स्कीम में 2 साल तक पैसा जमा करना पड़ता है। उसके बाद आप अपने मैच्योरिटी का पैसा निकाल सकते है। अगर आप मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालना चाहते है तो आप 1 साल के बाद अपना पैसा निकाल सकते है। Mahila Samman Saving Certificate के आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट का लाभ दिया जाता है। हालांकि योजना में मिल रहे ब्याज पर आपको टैक्स देना होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026