---Advertisement---

Career Option In Photography: खूबसूरत लम्हें को कैमरे में कैद कर चमकाना है भविष्य तो करें ये कोर्स, कमाएं धुआंधार पैसे

Career Option In Photography: आज कल के समय में क्रिएटिबिटी बहुत जरूरी है। कुछ चीजें ऐसी है जिसे करके लोगों को खुशियां मिलती है। वहीं व्यक्ति लोगों की खुशियों को अपने कैमरे में कैद पर भविष्य बनाना चाहते हैं। बता दें, आज के समय में फोटोग्राफी लोगों की पैशन के साथ प्रोफेशन बनती जा रही ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 14, 2023 12:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Career Option In Photography: आज कल के समय में क्रिएटिबिटी बहुत जरूरी है। कुछ चीजें ऐसी है जिसे करके लोगों को खुशियां मिलती है। वहीं व्यक्ति लोगों की खुशियों को अपने कैमरे में कैद पर भविष्य बनाना चाहते हैं। बता दें, आज के समय में फोटोग्राफी लोगों की पैशन के साथ प्रोफेशन बनती जा रही है। फोटोग्राफी में करियर अधिकतर लोग बनाना चाहते हैं। ये एक बेस्ट करियर ऑप्शन है। इस क्षेत्र में जाने में बाद लोगों की लाइफस्टाइल प्रोफेशन हो जाती है।

फोटोग्राफी एक ऐसी फील्ड है जहां लोग कई सारी चीजों को एक्सप्लोर करते हैं। उन्हें कई सारी चीजों को करना बेहद पसंद होता है। इतना ही नहीं फोटोग्राफी आपको हाई प्रोफाइल लाइफ दे सकता है। मगर इसके लिए लोगों को ये नहीं पता होता है कि इस क्षेत्र में अपना करियर कैसे स्थापित करें। ये लोगों के लिए बेहद चैलेंजिंग है। मगर घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपना बेहतरीन करियर फोटोग्राफी के फील्ड में बना सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि एक बेस्ट फोटोग्राफर बनने के लिए किन चीजों को करना है बेहद जरूरी।

जानें फोटोग्राफी में क्या-क्या है स्कोप

जिंदगी के खूबसूरत लम्हें को कैद कर सभी अपना भविष्य सुनहरा बनाना चाहता है। इसलिए आज के समय में लोगों के रुझान फोटोग्राफी की ओर अधिक बढ़ रहे हैं। इसलिए इस ओर बढ़ने से पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि इस फील्ड में स्कोप क्या-क्या है। इसलिए जानते हैं फोटोग्राफी में कौन-कौन से स्कोप हैं।

  • वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी
  • प्रोडक्ट फोटोग्राफी
  • मॉडल फोटोग्राफी
  • इवेंट फोटोग्राफी
  • फिगर फोटोग्राफी
  • पोर्टफोलियो फोटोग्राफी

Also Read: Career Tips: अब सिविल जज बनकर अपने सभी सपनों को करें साकार, जानें कैसे बनाएं बेहतरीन करियर

करियर बनाने के लिए करें ये कोर्स

प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने के लिए प्रोफेशन कोर्स करना बहुत जरूरी है। किसी भी फील्ड में करियर बनाने के लिए अकादमिक नॉलेज का होना मायने रखता है। इसके लिए आप बैचलर ऑफ एनिमेशन फोटोग्राफी, मास्टर्स ऑफ एनिमेशन फोटोग्राफी, वहीं फोटो जर्नलिस्ट बनने के लिए आप बैचलर और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी में कई डिप्लोमा कोर्स भी है जिसे किया जा सकता है। इन सारे कोर्स को कर आप अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं।

वर्क प्रोफाइल को बनाएं स्ट्रॉन्ग

फोटोग्राफी में अपना करियर बनाने के लिए वर्क प्रोफाइल को स्ट्रॉन्ग बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कॉलेज में किसी इवेंट में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। वहीं किसी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए बतौर फ्री-लांसर फोटोग्राफर काम कर सकते हैं। इससे आपका करियर सुनहरा स्थापित होगा।

Also Read- CAREER TIPS: करना है सभी सपनों को साकार तो बनाएं एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में करियर, खूब कमा सकेंगे पैसे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Metropolitan Education

फ़रवरी 28, 2026

NCERT Book Row

फ़रवरी 26, 2026

Delhi University

फ़रवरी 25, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 24, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 21, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 20, 2026