---Advertisement---

CBSE ने परीक्षा के लिए जारी किए प्रैक्टिस पेपर, अब रंगीन होने के साथ G-20 के लोगो के साथ नजर आएगा प्रश्न पत्र, जानें पूरी खबर

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने परीक्षा पेपर के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। इसके तहत बोर्ड ने छात्रों के साथ अभिवावकों को भी इस विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2023 5:45 अपराह्न

CBSE Board Exam 2024
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने परीक्षा पेपर के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। इसके तहत बोर्ड ने छात्रों के साथ अभिवावकों को भी इस विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है। सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के साथ अभिवावकों से कहा कि परीक्षा के दौरान बोर्ड की आधिकारिक साइट cbseacademic.nic.in से ही सैंपल पेपर डाउनलोड करें। बोर्ड ने ये भी कहा कि कई प्राइवेट पब्लिशर्स हैं जो कि अपनी साइट पर सैंपल पेपर रख रहे हैं। ऐसे में छात्रों को अगर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना है तो उन्हें बोर्ड की आधिकारिक साइट से ही प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड कर अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए।

वहीं इसके अलावा बोर्ड ने अपने प्रैक्टिस पेपर को लेकर कई सारी जानकारी दी है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी की माने तो अब पेपर सेट रंगीन में नजर आएगा और इसके साथ ही इसमें दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या भी बढ़ाई गई है। वहीं अब प्रश्न पत्र के हर पृष्ठ पर जी20 का लोगो भी नजर आएगा।

सीबीएसई ने किया अहम बदलाव

सीबीएसई ने अब अपने प्रश्न पत्रों में कुछ अहम बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड ने पहली बार छात्रों के लिए 16 मुख्य विषयों का प्रैक्टिस सेट निकाला है। इसको लेकर खबर है कि इसमें कई अहम बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसके तहत अब दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं इस प्रैक्टिस सेट में क्षमता आधारित प्रश्नों को भी स्थान दिया गया है। इस बदलाव में सबसे खास ये है कि पेपर को अब रंगीन रखा गया है जिससे कि छात्रों को प्रश्न देखने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

प्रश्न पत्र के हर पृष्ठ पर नजर आएगा जी-20 का लोगो

बता दें कि सीबीएसई वर्ष 2024 परीक्षा में जब अपने प्रश्न पत्र जारी करेगी तो इस दौरान प्रश्न पत्र के हर पृष्ठ पर जी20 का लोगो नजर आएगा। इसे भारत के वैश्विक पटल पर बढ़ते सम्मान को लेकर देखा जा रहा है। इस दौरान ये भी खबर मिली है कि अब प्रश्न पत्र रंगीन नजर आएंगे जिससे की परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। वहीं इस नए बदलाव के तहत एबिलीटी बेस्ड प्रश्नों की संख्या को बढ़ाने की बात भी कही गई है जिससे की छात्रों की परेशानियां कम हो सकें। इसके अतिरिक्त ये भी खबर है कि अब प्रश्नों के बीच दो से तीन लाइन का गैप नजर आ सकता है। वहीं इसके अलावा सीबीएसई के कुछ अन्य बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं जिससे की छात्रों की समस्या कम हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026