---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2025 को लेकर हलचल तेज! क्या खत्म होने वाला है छात्रों का इंतजार? जानें परिणाम जारी होने का संभावित समय

चौक-चौराहों से लेकर तमाम शिक्षण संस्थानों तक में CBSE Class 10th Result 2025 को लेकर हलचल तेज हो गई है। बड़ा सवाल है कि क्या सीबीएसई क्लास टेंथ रिजल्ट की आश में नजर जमाए बैठे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 3, 2025 11:42 पूर्वाह्न

CBSE Class 10th Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2025: चौक-चौराहों से इतर गली-मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों तक में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने को लेकर चर्चा जारी है। कयासों के माध्यम से तमाम तिथियां बताई जा रही हैं कि आखिर कब सीबीएसई क्लास टेंथ रिजल्ट 2025 जारी किया जा सकता है। ऐसे में हम भी आपको उस संभावित समय के बारे में जब सीबीएसई की ओर से 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो CBSE Class 10th Result 2025 की आश में नजर जमाए बैठे छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है। इसके बाद छात्र परिणाम के आधार पर अपने आगे की शिक्षा-दिक्षा से जुड़े फैसले ले सकते हैं।

जानें CBSE Class 10th Result 2025 जारी होने का संभावित समय

हम पहले ही स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि सीबीएसई की ओर से आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करने को लेकर कोई अपडेट नहीं साझा किया गया है। ऐसे में यहां दर्ज किया गया समय संभावित है। पिछले दो वर्षों के आधार पर देखें तो सीबीएसई ने 2023 में 12 मई, तो 2024 में 13 मई को परिणाम को घोषणा की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 से 15 मई के बीच CBSE Class 10th Result 2025 जारी किया जा सकता है। ऐसा पिछले दो वर्षों के आधार पर कहा जा रहा है। ये भी संभावना है कि बोर्ड 10 मई से पहले ही छात्रों का इंतजार दूर कर क्लास टेंथ रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दे। हालांकि, अभी सबकी निगाहें CBSE के आधिकारिक साइट पर टिकी हुई हैं, कि परिणाम से जुड़े कोई अपडेट मिल जाएं।

कैसे झटपट चेक कर सकते हैं बोर्ड परीक्षा के परिणाम?

यहां हम आपको उन आसान स्टेप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से सीबीएसई क्लास टेंथ रिजल्ट 2025 आसानी से चेक किया जा सकता है-

पहला स्टेप– सबसे पहले आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
दूसरा स्टेप– सीबीएसई 10th रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सेक्योरिटी पिन दर्ज करें।
तीसरा स्टेप– सबमिट विकल्प को चुनें।
चौथा स्टेप– सबमिट विकल्प को चुनते ही बोर्ड परीक्षा परिणाम आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

नोट– छात्र सीबीएसई की आधिकारिक साइट पर जनर बनाए रखें ताकि रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट जानने में आसानी हो।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026