---Advertisement---

Rajasthan News: CM Gehlot का युवाओं को बड़ा तोहफा, नहीं देनी होगी बार-बार एग्जाम फीस, जानें क्या है बड़ा एलान ?

राजस्थान में होने वाली कर्मचारी चयन बोर्ड तथा राज्य लोकसेवा आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब बस वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा। इसके बाद किसी एग्जाम के लिए युवाओं को बार-बार फीस नहीं देनी होगी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 17, 2023 10:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में होने वाली कर्मचारी चयन बोर्ड तथा राज्य लोकसेवा आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब बस वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा। इसके बाद किसी एग्जाम के लिए युवाओं को बार-बार फीस नहीं देनी होगी। एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागी सभी एग्जाम में बैठ सकेंगे। इसके लिए गेहलोत सरकार ने हर वर्ग के लिए उनकी फीस निर्धारण को मंजूरी दे दी है।

जानें कैसा होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन

गहलोत सरकार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन के तहत निम्न शुल्क वर्गीकृत किया है-
• जनरल कैटेगरी – 600/-
• अन्य पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर- 600/-
• अति पिछड़ा वर्ग – 600/-
• अन्य श्रेणी वर्ग – 400/-

इसे भी पढ़ेःRahul Gandhi in Karnataka: बीदर में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल, बोले- ’40 फीसदी कमीशन वाली को 40 पर समेट देना’

ये है वर्तमान आवेदन शुल्क

कर्मचारी चयन आयोग के लिए
• सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग – 450/-
• राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस- 350/-
• समस्त विशेष योग्यजन/राजस्थान के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग- 250/-
• ऐसे अभ्यर्थी जिनकी पारिवारिक सालाना आय 2.5 लाख से कम – 250/-

राजस्थान लोकसेवा आयोग

• सामान्य/राज्य के क्रिमीलेयर श्रेणी के ओबीसी वर्ग- 350/-
• राज्य के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी/एमबीसी- 250/-
• निशक्तजन, राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग- 150/-

इतना पड़ेगा वित्तीय भार

राजस्थान सरकार पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना से लगभग 200 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद सभी एग्जाम को निशुल्क कराने की घोषणा की है। अब राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग और राजस्थान लोकसेवा आयोग की कई परीक्षाओं के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

इसे भी पढ़ेःUP Nikay Chunav 2023: Congress के बाद BJP तथा BSP ने की सूची जारी, पार्टी ने इन

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026