---Advertisement---

Delhi University: Ph.d की पढ़ाई के लिए CUET का एग्जाम देना हुआ अनिवार्य, लॉ कोर्स पर भी आया बड़ा अपडेट

Delhi University: अब डीयू से पीएचडी करने के लिए उम्मीदवारों को देना पड़ेगी सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा। यह परीक्षा भी एनटीए के द्वारा ही आयोजित की जाएगी।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 10, 2023 3:30 अपराह्न

DELHI UNIVERSITY
Follow Us
---Advertisement---

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में पढ़ाई करना हर छात्र का सपना होता है। पिछले साल से डीयू में प्रवेश के लिए छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (Common University Entrance Test CUET) देना अनिवार्य हो गया है। सीयूईटी (CUET) की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्ट एजेंसी (National Test Agency NTA) के द्वारा आयोजित की जाती है। लेकिन अभी हाल ही में डीयू की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की एक मीटिंग हुई थी जिसमें कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। इस मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया है कि जो भी छात्र पीएचडी (Ph.D) की पढ़ाई डीय़ू से करना चाहता है उसे सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा। यह बदलाव डीयू में अगले साल से किए जाएंगे। इसे अलावा भी कई सारे और कोर्सेस को लेकर भी अहम बदलाव किए हैं।

यह भी पढ़ें : Medical Education: 50 नए मेडिकल कॉलेजों को खोलने की केंद्र ने दी मंजूरी, निजी क्षेत्र के साथ मिलकर होगी सीटों में बंपर बढ़ोतरी

एग्जीक्यूटिव काउंसिल में देर तक चली मीटिंग

 डीयू के विवि के द्वारा बताय गया कि मीटिंग में केवल उन्हीं मुद्दों पर बात की गई थी जिन्हें पहले से ही एकेडमिक काउंसिल में आगे जाने के लिए अनुमति मिल गई थी। इस मीटिंग में ग्रेजुएशन . पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी संबधित कई सारे कोर्सस में बदलाव को लेकर काफी लंबे समय तक मीटिंग की गई थी। इस बदलाव में बीटेक समेत कई सारे कोर्स जेैसे लॉ को भी पांच साल का कोर्स करने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन लॉ कोर्स में हुए इस नए बदलाव के लिए बार काउंसिलंग से अनुमति नहीं मिली है।

डीयू एक बार फिर रचेगा इतिहास

सामान्य तौर पर यदि कोई भी छात्र पीएचडी की पढ़ाई करना चाहता है , तो उसे एक लिखित और साक्षात्कार परीक्षा देना बहुत जरूरी होता है , लेकिन डीयू ने इस पूरे पैटर्न को बदलकर नया कर दिया है। अब उम्मीदवार को डीयू से पीएचडी करने के लिए केवल सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा को पास करना जरूरी कर दिया है। इसके साथ ही नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए उम्मीदवार को अभी भी केवल इंटरव्यू को पास करना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

GATE 2027

अगस्त 28, 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

अगस्त 27, 2026

India Post GDS Vacancy 2026

अगस्त 27, 2026