---Advertisement---

स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड लाइफ साइंसेज, Shobhit University Gangoh में नृत्य व गीत से यादगार बनी फ्रेशर पार्टी

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 07-10-2023 को स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुल सचिवप्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर एवं डीन ...

Read more

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 8, 2023 12:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 07-10-2023 को स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुल सचिवप्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर एवं डीन रिसर्च एस बी इ एस प्रो.(डॉ) राजीव दत्ता ने माँ सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति दी गई।

नृत्य व गीत से यादगार बनी फ्रेशर पार्टी


कार्यक्रम को स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड लाइफ साइंसेज विभाग के छात्रों ने नृत्य, गीत व प्रहसन से समारोह को यादगार बनाया।इस अवसर पर प्रथम वर्ष के छात्रों में खुशी का माहौल था।कार्यक्रम के अंत में बीएससी प्रथम वर्ष से मिस्टर फ्रेशर सुधांशु शर्मा व मिस फ्रेशर छविसैनी चुनीगईं तथा मिस्टर हैंडसम सुमित कुमार व मिस चार्मिंग वंशि का चुनी गईं।एमएससी प्रथम वर्ष से मिस्टर फ्रेशर और मिस्टर हैंडसम प्रियांशु व मिसफ्रेशर आयुषी व मिस चार्मिंग महिमा चुनी गईं।इस अवसर पर शोभित विश्व विद्यालय गंगोह के कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों व सभी छात्र-छात्राओं को अनेक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर ने भी छात्रों शुभकामनाएं दी और मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर को पुरस्कृत भी किया।

इन लोगों ने की शिरकत


कार्यक्रम का आयोजन मिसेज सरिता शर्मा द्वारा किया गया व सोनाली राव और पारुल सैनी के नेतृत्व में एम एस सी एवं बीएससी के छात्रों द्वारा कार्यक्रम सफतापूर्वक संचालित किया गया।मिसेज सरिता शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह व संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस कार्यक्रम में डॉ. विनय कुमार, डॉ. ऋषभ चित्रांशी, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. गरिमा वर्मा, डॉ.नवीन कुमार, अनम चौधरी, अंकुर कुमार एवं राजकुमार सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।        

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

Leave a Comment