---Advertisement---

Gujarat High Court Recruitment 2024: खुशखबरी! गुजरात हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, जानें भर्ती से जुड़े डिटेल

Gujarat High Court Recruitment 2024: गुजरात हाईकोर्ट में नौकरी पाने की है चाहत तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 21, 2024 3:54 अपराह्न

Gujarat High Court Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Gujarat High Court Recruitment 2024: गुजरात हाईकोर्ट में नौकरी पाने की है चाहत तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल गुजरात हाईकोर्ट की ओर से भर्ती के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमे स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर जैसे पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

गुजरात हाईकोर्ट द्वारा आमंत्रित किए गए आवेदन को hc-ojas.gujarat.gov.in की आधिकारिक साइट पर जाकर पूरा किया जा सकता है। ध्यान देने योग्य बात ये है कि आवेदन की आखिरी तारीख 26 मई 2024 निर्धारित की गई है। ऐसे में योग्य आवेदक इस तय तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।

कैसे करें आवेदन?

गुजरात हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर जैसे पद पर वैकेंसी से जुड़ा नोटिफिकेशन सामने आया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवार को “High Court Bharti 2024” लिंक को क्लिक कर आगे बढ़ना होगा।

गुजरात हाईकोर्ट भर्ती लिंक को क्लिक कर आवेदक अपने सभी जरुरी डिटेल दर्ज कर सकता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट को अपलोड कर शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान करने के बाद आवेदक ‘सबमिट’ विकल्प को चुन कर अपना आवेदन पूर्ण कर सकता है।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

गुजरात हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर जैसे पद पर भर्ती से जुड़े सभी डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 260 (ट्रांसलेटर-14, स्टेनोग्राफर-244)

आवेदन की अंतिम तिथि– 26 मई 2024

शैक्षणिक योग्यता– ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा बेसिक कंप्यूटर नॉलेज का प्रमाण पत्र भी होना जरुरी है।

स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। इसके अलावा ग्रेड II के लिए इंग्लिश शॉर्ट हैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट तो वहीं ग्रेड III के लिए100 शब्द प्रति मिनट की शॉर्ट हैंड स्पीड होना चाहिए।

शुल्क– गुजरात हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर व स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को 1500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा के आधार पर।

आयु सीमा– ट्रांसलेटर पद पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तो वहीं अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी/EWS/SEBC वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष व दिव्यांग के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि जो एक्स सर्विसमैन हैं उन्हें सर्विस के वर्ष घटाकर 3 साल की छूट दी जाएगी।

स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026