---Advertisement---

HCL Recruitment 2024: खुशखबरी! 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, एचसीएल में सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती

HCL Recruitment 2024: 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ऐसे उम्मीदवार जो 10वीं और 12वीं पास कक्षा में उत्तीर्ण हैं और जिनके पासआईटीआई का सर्टिफिकेट उपलब्ध है, उनके लिए हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में नौकरी पाने का आसान मौका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 12, 2024 6:48 अपराह्न

HCL Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

HCL Recruitment 2024: 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ऐसे उम्मीदवार जो 10वीं और 12वीं पास कक्षा में उत्तीर्ण हैं और जिनके पासआईटीआई का सर्टिफिकेट उपलब्ध है, उनके लिए हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में नौकरी पाने का आसान मौका है। (HCL Recruitment 2024)

भारत सरकार के खनन मंत्रालय के अन्तर्गत अहम उपक्रम हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में डीजल मैकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और टर्नर जैसे अन्य पदों पर भर्ती होनी है। HCL की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 195 है। ऐसे में अगर आप भी एक सम्मानजनक उपक्रम में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर मौका हो सकता है।

भर्ती से जुड़े डिटेल

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में डीजल मैकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और टर्नर जैसे विभिन्न पदों पर निकली भर्ती से जुड़े इस प्रकार हैं-

पद को नाम- डीजल मैकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, टर्नर, ब्लास्टर (खान), कंप्यूटर ऑपरेटर, सोलर टेक्निशियर, कारपेंटर, प्लंबर व अन्य।
कुल पोस्ट- 195
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 अगस्त, 2024
आवेदन शुल्क- नि:शुल्क
शैक्षणिक योग्यता- 10वीं पास, 12वीं पास और आईआईटी का सर्टिफिकेट
आयु सीमा- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया- मेरिट के आधार पर।
स्टाइपेंड- HCL के नियमों के अनुसार।

कैसे करें आवेदन?

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में डीजल मैकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और टर्नर जैसे विभिन्न पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना सबसे जरुरी है। इसके लिए उम्मीदवार को पहले HCL की आधिकारिक साइट www.hindustancopper.com पर जाना होगा।

HCL की आधिकारिक साइट पर जाने के बाद ‘अप्लाई नाउ’ लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें। पंजीकरण करने के पश्चात आवश्यक जानकारी दर्ज करें मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें। इसके बाद ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रकार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए HCL की आधिकारिक साइट www.hindustancopper.com पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026