---Advertisement---

Hindi Language In US: जल्द ही अमेरिका के 1000 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी हिंदी! राष्ट्रपति को दिया सुझाव

Hindi Language In US: जल्द ही अमेरिका देश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को हिंदी भाषा पढ़ाई जाएगी। जिसे वहां के छात्रों को हिंदी की अच्छी समझ हो।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 30, 2023 12:00 अपराह्न

Hindi Language In US
Follow Us
---Advertisement---

Hindi Language In US: हिंदी भाषा भारत जैसे महान देश की मातृ भाषा है। भारत देश के बड़े-बड़े दिग्गज लोग विदेश में जाकर अपनी हिंदी भाषा में विदेश की जनता के सामने भाषण देते है। क्योंकि उन लोगों को अपनी हिंदी भाषा पर बहुत गर्व है। इसी हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ाने के लिए जल्द ही अमेरिका की सभी स्कूलों में हिंदी भाषा पढ़ानी शुरू की जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस नए प्रस्ताव के लिए इंडियन अमेरिकन इम्पेक्ट और संगठन एशिया सोसायटी के कुल 100 से अधिक लोगों ने इस विषय के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन के सामने यह प्रस्ताव भी रखा है। इस प्रस्ताव के चलते ज्ल्द ही अमेरिका के कुल एक हजार विद्यालयों में भारत की इस हिंदी भाषा को पढ़ाया जाएगा। अभी फिलहाल अमेरिका के केवल 10 ही स्कूलों में हिंदी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Delhi Virtual School Admission: दिल्ली में ऑनलाइन स्कूलों के एडमिशन शुरू, पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 जुलाई, यहां देखें पूरी डिटेल

भारत की आर्थिक स्थिती को देख लिया है नियम

अमेरिका में इस हिंदी विषय को हाई लेवल पर छात्रों को पढ़ाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत की आर्थिक स्थिती पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं। जिसके चलते आने वाले समय में अमेरिका और भारत के बीच काफी सारे क्षेत्रों में एक साथ काम करने की उम्मीद और भी अधिक बढ़ सकती है। इसी वजह से अमेरिकी की आने वाली इस पीढ़ी के छात्रों को हिंदी में काफी सक्षम बनाया जाएगा। इसे पहले अमेरिका में छात्रों को स्पेनिश भाषा का ज्ञान दिया जाता था, लेकिन इस समय स्पेंनिश की आर्थिक स्थिती काफी बुरे दौर से गुजर रही है। जिस कारण अब अमेरिका को हिंदी भाषा पढ़ाने का सुझाव लेना पड़ा ।

4 राज्यों में हो रही हिंदी भाषा की पढ़ाई  

अमेरिका के अभी कुल 4 राज्यों में हिंदी भाषा को पढ़ाया जाता है। जिसमें कैलिफोर्निया ,टेक्सास, न्यूयॉर्क ,न्यू जर्सी राज्य शामिल है। इन राज्यों में 5 से 16 साल की उम्र के बच्चों की हर शनिवार को हिदी की कक्षाएं ली जाती हैं। इस प्रस्ताव को हाई स्कूल से पढ़ाने के आइडिया के चलते नील मखिजा जो इंडिया इम्पैक्ट के अध्यक्ष हैं उनका कहना है कि एकदम से हाई स्तर पर बच्चों को यदि हिंदी भाषा पढ़ाई जाएगी, तो उन्हें कुछ भी समझ आना बहुत मुश्किल हो सकता है। इसलिए इस हिंदी भाषा को तीन अलग-अलग लेवल पर पढाया जाएगा। जिसमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च लेवल शामिल हैं। इस तरह का कोर्स कराने से छात्रों को समय के साथ हिंदी भाषा की अच्छी समझ हो जाएगी।   

यह भी पढ़ें:शादी से पहले लड़कियां क्यों करा रहीं अपना एग फ्रीज, भारत में बढ़ रहा इसका ट्रेंड, जानें क्या होती है Egg Freezing?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026