---Advertisement---

हिंदुस्तान इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने Shobhit University Gangoh में किया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनाँक 24-11-2023 दिन शुक्रवार को विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 24, 2023 6:25 अपराह्न

Shobhit University Gangoh
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनाँक 24-11-2023 दिन शुक्रवार को विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।जिसमे हिंदुस्तान ईवी, दिल्ली की कंपनी ने वर्चुअल माध्यम से इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया।इस वर्चुअल साक्षात्कार प्रक्रिया में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के बी.टेक., और डिप्लोमा मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल के छात्रों ने प्रतिभाग किया।यह प्लेसमेंट ड्राइव क्वालिटी, मेंटेनेंस, प्रोडक्शन इंजीनियर जैसे पदों के लिए की गयी थी।

प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के कोर्डिनेटर डॉ. नवीन कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए किया।जिसमे डॉ. नवीन कुमार ने सभी छात्रों को साक्षात्कार संबंधी प्रक्रिया के बारे में समझाया तथा छात्रों का मार्ग दर्शन भी किया।तत्पश्चात कंपनी के प्रतिष्ठापक श्री हारून, एवं एचआर श्री जावेद अली ने दो चरणों में चयन प्रक्रिया को पूरा किया।

प्रमुख लोग रहे मौजूद


इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं सीनियर डायरेक्ट प्रो. देवेंद्र नारायण ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं साक्षात्कार करने वाली पूरी टीम को धन्यवाद प्रेषित किया एवं चयनित छात्रों को उज्जवल भविष्य की अनेक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ. जसवीर राणा, अनिल जोशी, महेंद्र कुमार, कुलदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026