---Advertisement---

IOCL Recruitment 2024: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री धारियों के लिए नौकरी पाने का मौका! अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

IOCL Recruitment 2024: देश के सबसे बडे एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 18, 2024 6:42 अपराह्न

IOCL Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

IOCL Recruitment 2024: देश के सबसे बडे एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जानकारी के मुताबिक IOCL में नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनेल के 467 पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2024) की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इंजीनियरिंग के विभिन्न फील्ड्स में डिप्लोमा करने वाले कैंडिडेट्स IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये है कि आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।

IOCL Recruitment 2024 से जुड़े डिटेल

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनेल के 467 पदों पर निकली भर्ती से जुड़ा डिटेल इस प्रकार है-

आवेदन की अंतिम तिथि– 21 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों हेतु 300 रुपये और SC/ST/PH वर्ग के उम्मीदवारों हेतु नि:शुल्क।
पद– जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट, जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट, टेक अटेंडेट आदि।
कुल पदों की संख्या– 467
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता– संबंधित फील्ड्स में 3 वर्ष का डिप्लोमा जैसे डिप्लोमा इन इलेक्ट्रानिक्स, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग व अन्य।
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर।

कैसे करें अप्लाई?

IOCL में नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनेल के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना बेहद जरुरी है। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा। इसके बाद ‘करियर’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा और आवेदक को अप्रेंटिस लिंक पर क्लिक करना होगा।

अप्रेंटिस लिंक पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण करें और लॉग इन कर आवेदन करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

नोट– IOCL में नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनेल के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026