---Advertisement---

JEE Main Result 2026: अभ्यर्थियों के इंतजार पर लगेगा विराम! इस लिंक से चेक करें रिजल्ट, पुनर्मूल्यांकन पर जानें NTA का स्टैंड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए आज JEE Main Result 2026 जारी कर सकता है। परीक्षा परिणाम सामने आते ही लाखों की संख्या में छात्रों के इंतजार पर विराम लग जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 16, 2026 10:50 पूर्वाह्न

JEE Main Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

JEE Main Result 2026: लाखों की संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जो परीक्षा देने के बाद परिणाम के इंतजार में बैठे हैं। खबरों की मानें तो एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ऐसे सभी छात्रों के इंतजार पर विराम लगा सकती है। एनटीए की ओर से आज जेईई मेन रिजल्ट 2026 सेक्शन-1 का जारी किया जा सकता है।

इसके जारी होते ही बीटेक और बीई (पेपर-1) के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के इंतजार पर विराम लग सकता है। अभ्यर्थी झटपट एनटीए की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन या कॉपी दोबारा जांच करने पर एनटीए ने स्पष्ट कर दिया है कि परिणाम जारी होने के बाद इसकी कोई व्यवस्था नहीं होगी।

आधिकारिक लिंक से सीधे चेक करें JEE Main Result 2026

लाखों की संख्या में अभ्यर्थी जिन्होंने बीटेक और बीई के लिए प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया था वे एनटीए की आधिकारिक साइट से परिणाम चेक कर सकते हैं। यदि एनटीए आज जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी करता है, तो ये तत्काल jeemain.nta.nic.in पर अपडेट होगा।

इस साइट पर जाकर प्रक्रिया के मुताबिक अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक कर इंतजार खत्म कर सकते हैं। मालूम हो कि 21 से 29 जनवरी 2026 तक कई शिफ्ट में हुई जेईई मेन की परीक्षा में करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इन सभी छात्रों को जईई मेन रिजल्ट 2026 का इंतजार बेसब्री से है, ताकि वे आगे की पढ़ाई शुरू कर सकें।

पुनर्मूल्यांकन पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का क्लियर स्टैंड!

एनटीए की ओर से परीक्षा कॉपी के पुनर्मूल्यांकन या दोबारा जांच पर स्पष्ट रुख रखा गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ किया है कि जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अंकों की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन नहीं की जाएगी। जितने भी अभ्यर्थियों की आपत्ती सामने आई थी, उसकी जांच के बाद ही अंतिम आंसर-की तैयार की गई है। उसी आधार पर परिणाम जारी किया जाएगा।

ऐसे में पुनर्मूल्यांकन या दोबारा जांच का कोई मतलब नहीं है। अब सबकी नजरें बस एनटीए के आधिकारिक ऐलान पर टिकीं हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि एनटीए क्या आज यानी 16 फरवरी को ही जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी कर अभ्यर्थियों के इंतजार पर विराम लगाता है, या छात्रों के हिस्से अभी और इंतजार की घड़ी आएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

US Iran War

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026