---Advertisement---

NEET UG 2026: क्या लाखों छात्रों की मेहनत पर फिर गया पानी? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस वजह से रद्द की परीक्षा; CBI करेगी मामले की जांच

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 का एग्जाम रद्द कर दिया गया है। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस मामले पर अहम जानकारी साझा की है। साथ ही सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 12, 2026 1:18 अपराह्न

NEET UG 2026
Follow Us
---Advertisement---

NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मतलब नीट यानी ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट’ को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान में ‘गेस पेपर’ लीक होने के आरोपों के बाद नीट यूजी 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। केंद्रीय एजेंसियों ने 3 मई को हुए एग्जाम में गड़बड़ी की आशंका जताई है, ऐसे में एनटीए ने बड़ा कदम उठाया है।

नीट यूजी 2026 की परीक्षा क्यों हुई रद्द? एनटीए ने दी अहम जानकारी

इस मामले में एनटीए ने आधिकारिक बयान जारी किया है। एनटीए ने कहा, ’10 मई 2026 की अपनी प्रेस रिलीज के क्रम में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) उम्मीदवारों, अभिभावकों और आम जनता को NEET (UG) 2026 के संबंध में लिए गए निम्नलिखित निर्णयों के बारे में सूचित करना चाहती है। NTA ने 8 मई 2026 को, उस समय विचाराधीन मामलों को स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया था, यह कदम उन राष्ट्रीय परीक्षाओं के निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय संचालन के प्रति NTA की स्थायी प्रतिबद्धता के अनुरूप था, जिनका दायित्व उसे सौंपा गया है।’

मामले पर एनटीए ने आगे कहा, ‘केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से NTA द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट के आधार पर, और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों को देखते हुए, तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब यह परीक्षा उन तिथियों पर फिर से आयोजित की जाएगी, जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी।’

एजेंसी ने आगे कहा, ‘यह निर्णय छात्रों के हित में और उस विश्वास को बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिस पर हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली टिकी हुई है। एजेंसी इस बात से भली-भांति अवगत है कि परीक्षा को फिर से आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और काफी असुविधा होगी। NTA इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यदि ऐसा न किया जाता, तो उस विश्वास को कहीं अधिक और लंबे समय तक रहने वाला नुकसान पहुंचता।’

सीबीआई करेगी नीट यूजी 2026 मामले की जांच

वहीं, भारत सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को सीबीआई यानी केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया है। एनटीए ने बताया, ‘भारत सरकार ने आगे यह भी निर्णय लिया है कि इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाए, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। NTA, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।’

छात्रों को नहीं कराना होगा दोबारा रजिस्ट्रेशन

एनटीए ने कहा, ‘मई 2026 के चक्र में किए गए पंजीकरण का डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्र ये सभी विवरण फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। इसके लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो फीस पहले ही जमा की जा चुकी है, वह छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा NTA के अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके दोबारा आयोजित की जाएगी।’

एजेंसी ने की उम्मीदवारों से सतर्क रहने की अपील

नीट यूजी 2026 मामले के सामने आने के बाद कई स्टूडेंट्स को चिंता और परेशानी हो सकती है। ऐसे में एजेंसी ने बताया, ‘आगे की जानकारी, जिसमें दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल शामिल है, एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली खबरों पर ध्यान न दें।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026