---Advertisement---

NMDC Recruitment 2024: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तनख्वाह जान कर खुश हो जाएगा मन

NMDC Recruitment 2024: भारत सरकार के स्वामित्व वाले नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NMDC) की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 9, 2024 6:37 अपराह्न

NMDC Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

NMDC Recruitment 2024: भारत सरकार के स्वामित्व वाले नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NMDC) की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। NDMC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये भर्ती (NMDC Recruitment 2024) रिक्त पड़े कुल 81 पोस्ट पर की जाएगी। बता दें कि एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर चयनित होने वाले युवाओं को 60 हजार से लेकर 90 हजार रुपये प्रतिमाह की तनख्वाह उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में आइए हम आपको इस भर्ती से जुड़े सभी डिटेल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर भर्ती से जुड़े डिटेल

NDMC की ओर से भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। NDMC के आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक इस विभाग में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के कुल 81 सीट पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती से जुड़े सभी डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 81
पद का नाम– एग्जीक्यूटिव ट्रेनी
आवेदन की अंतिम तिथि– 18 जुलाई 2024
आवेदन शुल्क– नि:शुल्क
शैक्षणिक योग्यता– संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिग्री या डिप्लोमा होल्डर्स के लिए अवसर और संबंधित फील्ड में 4 से 6 वर्ष तक काम करने का अनुभव।
आयु सीमा– अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट)
सैलरी– 4 साल के अनुभव के साथ चयनित उम्मीदवारों को 60000 रुपये प्रतिमाह, वहीं 6 वर्ष के अनुभव के साथ चयनित उम्मीदवारों को 90000 रुपये प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया– साक्षात्कर के आधार पर।

कैसे करें आवेदन?

NMDC की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nmdc.co.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘आवेदन फॉर्म’ विकल्प को चुनना होगा। इस विकल्प को चुनने के साथ ही आवेदन फॉर्म नए पेज पर ओपन होगा।

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें। इसके बाद ‘सबमिट’ विकल्प को चुन कर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है।

नोट– NMDC द्वारा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर की जा रही भर्ती से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी हासिल करने के लिए www.nmdc.co.in पर जाएं।

क्या है NMDC?

सामान्य जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NMDC) भारत सरकार के स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। ये उपक्रम लौह अयस्क, तांबा, रॉक फॉस्फेट, चूना पत्थर, डोलोमाइट, जिप्सम, बेंटोनाइट, मैग्नेसाइट, हीरा, टिन, टंगस्टन, ग्रेफाइट और कोयला आदि की खोज करता है।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026