---Advertisement---

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है! जानें कब और कहां कर सकेंगे चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं एग्जाम की परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन आखिरी स्टेज में है। इसके तुरंत बाद राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने का इंतज़ार स्टूडेंट्स का खत्म होने वाला है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 11, 2026 1:17 अपराह्न

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने का इंतज़ार स्टूडेंट्स का जल्द ही खत्म होने वाला है। टाइम्स नाउ हिंदी में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि,” बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने कहा है कि राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान 20 मार्च 2026 को आरबीएसई क्लास 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है।” हालाँकि, आरबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। इसलिए, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, इसकी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं एग्जाम की परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन आखिरी स्टेज में है। इसके बाद, बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मार्कशीट्स अपलोड करने का प्रोसेस शुरू होगा। फिर आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसा करने के लिए, स्टूडेंट्स को सबसे पहले अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

मालूम हो कि आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा पास करने के लिए, स्टूडेंट्स को हर विषय और ओवरऑल कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। इसके अलावा, ध्यान दें कि अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषय में मिनिमम मार्क्स से कम नंबर लाता है, तो उसे कंपार्टमेंट माना जाएगा। हालांकि, अगर कोई स्टूडेंट दो से ज़्यादा विषय में मिनिमम मार्क्स से कम नंबर लाता है, तो उसे आरबीएसई राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं एग्जाम में फेल माना जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आरबीएसई राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं रिजल्ट के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही, आरबीएसई की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। जैसे ही आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा, आपको सबसे पहले यहां जानकारी साझा किया जाएगा।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: कैसे कर सकेंगे चेक?

  • छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर जाकर आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 11, 2026

NCERT textbook row

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Ghaziabad News

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 11, 2026