---Advertisement---

Delhi Metropolitan Education  में ‘समग्र 2026’ खेल महोत्सव शानदार अंदाज़ में संपन्न

Delhi Metropolitan Education  :दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME) ने अपने तीसरे अंतर-महाविद्यालयीय खेल टूर्नामेंट समग्र 2026 का आयोजन करा, जिसमें विभिन्न संस्थानों के क़रीब ३००० छात्रों के साथ खेल, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना का उत्सव मनाया गया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 30, 2026 11:04 अपराह्न

Delhi Metropolitan Education
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Metropolitan Education  :दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME) ने अपने तीसरे अंतर-महाविद्यालयीय खेल टूर्नामेंट समग्र 2026 का आयोजन करा, जिसमें विभिन्न संस्थानों के क़रीब ३००० छात्रों के साथ खेल, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना का उत्सव मनाया गया।

डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) कोमल विग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

कार्यक्रम की शुरुआत डीएमई परिसर में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जिसमें डायरेक्टर जनरल माननीय न्यायमूर्ति भंवर सिंह और डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) कोमल विग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पहले दिन जूडो, आर्म रेसलिंग, टेबल टेनिस और शतरंज की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत को उत्साहपूर्ण बना दिया।

दूसरे और तीसरे दिन यह जोश जारी रहा, जहाँ फुटबॉल और कबड्डी मुकाबले मुख्य आकर्षण रहे। फुटबॉल मैचों में गति और तालमेल देखने को मिला, वहीं कबड्डी मुकाबलों में तीव्रता, फुर्ती और रणनीतिक खेल का शानदार प्रदर्शन हुआ। इन दिनों का एक विशेष आकर्षण डायरेक्टर जनरल माननीय न्यायमूर्ति भंवर सिंह द्वारा की गई पारंपरिक प्रार्थना रही, जिसके साथ कबड्डी मुकाबलों की शुरुआत हुई।

प्रो डा. कोमल विग जी ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी, पदक और कैश प्राइज़ देकर सम्मानित किया

चौथे दिन एक समापन समारोह (Valedictory Ceremony) का आयोजन किया गया, जहाँ डायरेक्टर जनरल माननीय न्यायमूर्ति भंवर सिंह जी और डिटेक्टर प्रो डा. कोमल विग जी ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी, पदक और कैश प्राइज़ देकर सम्मानित किया।

चार दिन सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, टूर्नामेंट के शेष मुकाबले अब 11 और 12 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे, जो समग्र 2026 के उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को आगे बढ़ाएंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UP PGT Final Result 2026

जुलाई 8, 2026

Arvind Kejriwal

जून 5, 2026

Sarthak Sidhant

जून 3, 2026

Anurag Dhanda

जून 2, 2026

CBSE Re-evaluation

जून 2, 2026

Rahul Gandhi

जून 1, 2026