---Advertisement---

Servokon Education Foundation ने यूपीएससी सीएसई में लहराया सफलता का परचम, 12 स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

Servokon Education Foundation: सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन के 12 अभ्यर्थियों ने यूपीएससी सीएसई 2025 में झंडा गाड़कर इतिहास रचा है और निश्चित तौर पर यह सराहनीय है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 8, 2026 4:27 अपराह्न

Servokon Education Foundation
Follow Us
---Advertisement---

Servokon Education Foundation: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है और ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों से अभ्यर्थियों की सफलता की चर्चा हो रही है। इस सब के बीच सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन ने भी बाजी मार ली है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन के 12 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर परचम लहराया है। ऐसे में इस परीक्षा में सभी सफलतम अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए फाउंडेशन ने सफलता का जश्न मनाया। आइए जानते हैं आखिर किन अभ्यर्थियों ने सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन का नाम रोशन किया है।

Servokon Education Foundation के12 स्टूडेंट्स ने इन रैंक को किया हासिल

दरअसल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट के तौर पर श्रुति आर ने ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल किया है तो वहीं दीक्षा राय ने 40 वां रैंक हासिल किया है। वहीं आयुष कुमार को 143 वां, यशवर्धन सिंह को 212 वहीं किरुबाकरन ने 439 वां, शोएब को 455 व और मुकेश बरनवाल को 465वां रैंक मिला है। सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन की वैष्णवी सी ने 492 रैंक तो नायाब अंजुम ने 668 वां रैंक हासिल किया है। सबरी स्वर्ण ने 700 और प्रभु एन ने 737 रैंक लाकर सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन का नाम रोशन किया है काव्या कृष्णन ने 749वां रैंक हासिल किया।

सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन शिक्षा को लेकर बन रही मिसाल

यह पहली दफा नहीं है जब सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन में सिविल सेवा परीक्षा में बाजी मारी हो। वही इस सबके बीच इस नई कामयाबी ने सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन के शिक्षा को लेकर पक्के इरादे को और भी मजबूत कर दिया है। यह निश्चित तौर पर देश के कई युवाओं के भविष्य को संभालने के लिए एक एजुकेशन फाउंडेशन के तौर पर प्रयास कर रही है। जाहिर तौर पर यूपीएससी सीएसई 2025 में इन 12 अभ्यर्थियों की कामयाबी सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन के लिए मायने रखती है और यह गर्व गर्व का पल है।

जहां तक बात करें सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन की तो यह दिल्ली में मौजूद एक एनजीओ है जो आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद करने के लिए बाध्य है। पढ़ाई को तवज्जो देते हुए हर कमजोर स्टूडेंट को सपने जीने का अधिकार देने में मदद कर रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UP Police SI Admit Card 2026

मार्च 11, 2026

Uniform Civil Code

मार्च 11, 2026

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026

मार्च 11, 2026

Bihar Board 10th 12th Result 2026

मार्च 11, 2026

Servokon Education Foundation

मार्च 10, 2026

Heat Alert 11 March 2026

मार्च 10, 2026