---Advertisement---

Shobhit University का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम , महान शहीदों के आश्रितों को 100% विशेष छात्रवृत्ति देने का किया एलान

Shobhit University: आज देश में शिक्षा के क्षेत्र में कई संस्थाएं युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स करवा रहीं हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं का भविष्य निर्माण किया जा रहा है। इन तमाम स्किल डेवलपमेंट शिक्षण संस्थाओं में एक नाम देश का जाना माना विश्वविद्यालय शोभित विश्वविद्यालय का भी है। शोभित विश्वविद्यालय ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 27, 2023 8:40 अपराह्न | Updated: जुलाई 28, 2023 12:59 अपराह्न

shobhit
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University: आज देश में शिक्षा के क्षेत्र में कई संस्थाएं युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स करवा रहीं हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं का भविष्य निर्माण किया जा रहा है। इन तमाम स्किल डेवलपमेंट शिक्षण संस्थाओं में एक नाम देश का जाना माना विश्वविद्यालय शोभित विश्वविद्यालय का भी है। शोभित विश्वविद्यालय देश में अपनी उच्च कोटि की एजुकेशन,बेहतरीन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिये जाना जाता है। शोभित विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए महान शहीदों के आश्रितों को 100% विशेष छात्रवृत्ति देने का एलान किया है।

शोभित विश्वविद्यालय युवाओं के सपनों को दे रहा उड़ान

शोभित विश्वविद्यालय की कई सारी शाखाएं है, जिनके द्वारा छात्र एवं छात्राएं अपने सपनों को उड़ान दे रहे हैं। शोभित विश्वविद्यालय समय-समय पर अनेको तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। जिसमें छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेते है। जिससे उनकी मानसिक विचारधार नयी सोच के साथ स्थापित होती हैं तो छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण-विकास में वृद्धि होती है। इसी के साथ समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विश्व के सांस्कृतिक पटल से जोड़ा जाता है। इसके साथ ही उन्हें अच्छे रोजगार के लिए तैयार किया जाता है।

महान शहीदों के आश्रितों को 100% विशेष छात्रवृत्ति का एलान

शोभित विश्वविद्यालय ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर महान शहीदों के बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आश्रितों को 100 फीसदी तक विशेष छात्रवृत्ति “शौर्य सम्मान” प्रदान करने का एलान किया है। इसकी जानकारी स्वयं कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दी गई है। जिसमें उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा लिखा कि, “कारगिल विजय दिवस पर हम अपने महान शहीदों के बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम पूरी कृतज्ञता के साथ महान शहीदों के आश्रितों को 100% विशेष छात्रवृत्ति “शौर्य सम्मान” प्रदान करते हैं। जय हिन्द!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026