---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग में ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, चयन इंटरव्यू के आधार पर; जानें कब से कर सकेंगे अप्लाई?

SHS Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी (SHS) की ओर से नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक खुशखबरी दी गई है। दरअसल स्वास्थ्य सोसाइटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए आवेदन 1 जुलाई से शुरू हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 20, 2024 5:40 अपराह्न

SHS Bihar CHO Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

SHS Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी (SHS) की ओर से नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक खुशखबरी दी गई है। दरअसल स्वास्थ्य सोसाइटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए आवेदन 1 जुलाई 2024 से शुरू हो सकेगा। ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) भर्ती से जुड़े सभी आवश्यक डिटेल के बारे में बताते हैं।

CHO भर्ती से जुड़े सभी डिटेल

बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी (SHS) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में आइए हम आपको इस भर्ती से जुड़े सभी डिटेल के बारे में विस्तार से बताते हैं-

आवेदन शुरू होने की तिथि– 1 जुलाई 2024
आवेदन की अंतिम तिथि– 21 जुलाई 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी व सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये
आयु सीमा– न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 47 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के अनुसार छूट)
चयन प्रक्रिया– साक्षात्कार (इटरव्यू) व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर
तनख्वाह– चयनित अभ्यर्थियों को 40000 रुपये प्रति माह का तनख्वाह
शैक्षणिक योग्यता– CHO भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।

कैसे करें अप्लाई?

बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी (SHS) द्वारा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले विभाग के आधिकारिक साइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद CHO Application लिंक पर क्लिक करना होगा।

सीएचओ अप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करें और इसके बाद साइट पर मांगी जाने वाली सभी जानकारी (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि) दर्ज करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड कर निर्धारित की गई आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

नोट– SHS Bihar CHO भर्ती 2024 से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए विभाग के आधिकारिक साइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026