---Advertisement---

Teachers Day 2026: हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, जानकर आप भी कहेंगे- वाह

Teachers Day 2026: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पात्र अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा को गारंटी प्रदान की दिशा में व्यापक काम कर रही है। इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार एक नया सिस्टम तैयार कर दिया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: सितम्बर 2, 2026 2:11 अपराह्न

Teachers Day 2026
Follow Us
---Advertisement---

Teachers Day 2026: हरियाणा सरकार शिक्षक दिवस से चंद दिन पहले शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की सरकार शिक्षकों और अन्य अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा को बरकरार रखने के लिए कानून बनाने की तैयारी में जुटी है। सबसे पहल यह ध्यान हों कि भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षकों के योगदान और सम्मान के रूप में मनाया जाता रहा है।

हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश के हजारों अनुबंधित कर्मचारियों और शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित करने की दिशा में एक मास्टर प्लान पर काम कर रही है। इस संबंध में 1 सितंबर 2026 को मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों आदि को जरूरी सूचना भेजा है। इसको लेकर हरियाणा के सरकारी शिक्षकों और तमाम विभागों और कार्यालयों में कार्यरत अनुबंधित कर्मियों में खुशी देखने को मिल रही है।

अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग पर सरकार का रुख

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पात्र अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा को गारंटी प्रदान की दिशा में व्यापक काम कर रही है। इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार एक नया सिस्टम तैयार कर दिया है। बताया गया है कि इसके तहत हर पात्र कर्मचारी के लिए व्यक्तिगत सुपरन्यूमेरेरी पद बनाया जाएगा। इनसे अनुबंधित कर्मियों की सर्विस बरकार रहेगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षक के नियमितीकरण की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया है। बता दें कि हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की मौजूदगी में अतिथि शिक्षक के सभी संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव को अतिथि शिक्षक को नियमित करने की संभावनाएं तलाशने के लिए बोला है।

Teachers Day 2026: हरियाणा में विश्वविद्यालयों के अतिथि शिक्षकों को तोहफा

मालूम हो कि हरियाणा के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक तौर पर सेवा देने वालों की संख्या बड़ी है। ऐसे में इन शिक्षकों की सेवा को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की जाती रही है। जिसको लेकर हरियाणा के सैनी सरकार ने ऐसे कर्मचारियों के लिए जॉब सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए कानून लाने जा रही है। इस संबध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि ‘हरियाणा यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर एसोसिएशन’ और ‘हरियाणा यूनिवर्सिटी पार्ट-टाइम शिक्षक एसोसिएशन’ की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर राज्य सरकार की मंजूरी से एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था।

बता दें कि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक के कुलपति सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी की अध्यक्षता कर रहे थे। इस कमेटी ने विस्तार से चर्चा के बाद अतिथि शिक्षक की नौकरी को सुरक्षा प्रदान करने की सिफारिश की है। इसे लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि, हरियाणा के कॉलेजों में पहले से ही ‘सर्विस सिक्योरिटी एक्ट, 2024’ लागू किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि इस कानून के तहत 2095 कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा का फायदा मिल सका है। सरकार इसी तर्ज पर यूनिवर्सिटीज के टीचर्स के लिए नया 2026 कानून लाने की तैयारी कर रही है।

 

 

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 19, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026