UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कल सुबह 11 बजे होगा जारी, जानें किन साइट्स पर रिजल्ट होगा अपलोड

UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Board 10th 12th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषणा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। ध्यान रहे कि UPMSP की ओर से इसकी औपचारिक जानकारी साझा कर दी गई है। ध्यान रहे कि UP Board Results 2025 घोषित होने के बाद छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2025 कैसे चेक करें?

मालूम हो कि पिछले साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का वार्षिक परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी किया था। उससे पहले की बात करें तो साल 2023 में ये रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किए गए थे। ऐसे में पिछले दो सालों की तारीखों को देखते हुए उम्मीद बनी हुई थी कि इस साल भी UP Board 10th 12th Result 2025 इन्हीं तारीखों के बीच घोषित हो सकता है।

बहरहाल, छात्रों तो यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखें। साथ ही जैसे ही कोई सूचना आएगी, आप DNP इंडिया हिंदी के एजुकेशन सेक्शन पेज से भी जानकारी ले सकेंगे। वहीं, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

UP Board Results 2025 ऐसे करें चेक

ये भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Result 2025: अब क्यों मई के पहले सप्ताह में जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट? मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा…जानें ताजा जानकारी

Exit mobile version