---Advertisement---

आखिरकार कब आएगा UP Board 10th 12th Result? 50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स, 3 करोड़ के आसपास कॉपियां, जानें डिटेल्स

UP Board 10th 12th Result: इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस वर्ष, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यूपीएमएसपी द्वारा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 29, 2026 10:41 पूर्वाह्न

UP Board 10th 12th Result
Follow Us
---Advertisement---

UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत अच्छी ख़बर है। यह ख़बर जानकर लगभग 52 लाख स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठेंगे, जिन्होंने 2026 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। दरअसल, यूपीएमएसपी ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यूपी बोर्ड का लक्ष्य है कि 1 अप्रैल, 2026 तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ज़्यादातर पूरा हो जाए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी ज़ोर-शोर से प्रयास चल रहे हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यूपीएमएसपी नतीजों को संकलित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस बात की प्रबल संभावना है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं,12वीं के परिणाम 20 अप्रैल, 2026 तक आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए जा सकते हैं। हालाँकि, ध्यान दें कि इस बाबत अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यूपी बोर्ड 10वीं,12वीं रिजल्ट: कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

आपको बता दें कि 2026 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस वर्ष, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यूपीएमएसपी द्वारा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं। परीक्षाओं के समापन के बाद, 18 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। अब मिली रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को 1 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

UP Board 10th 12th Result: कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आप इसे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे:

  • सबसे पहले यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र अपना क्रेडेंशियल,जिनमें रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब आपका ‘यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026’ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्कोरकार्ड चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026