---Advertisement---

12th Fail teaser: हिंदी मीडियम पढ़ाई के बाद UPSC क्रैक करने की जद्दोजहद में जुटे स्टूडेंट्स! विक्रांत मैसी भी नजर आए कंफ्यूज

12th Fail teaser: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बन रही अपकमिंग फिल्म 12वीं फेल का टीजर जारी कर दिया गया है और इसे देख फैंस अलग लेवल पर एक्साइटेड हो गए हैं। यह फिल्म कॉन्पिटिटिव एग्जाम यूपीएससी की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। टीजर में यह साफ जाहिर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2023 2:20 अपराह्न

12th Fail teaser
Follow Us
---Advertisement---

12th Fail teaser: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बन रही अपकमिंग फिल्म 12वीं फेल का टीजर जारी कर दिया गया है और इसे देख फैंस अलग लेवल पर एक्साइटेड हो गए हैं। यह फिल्म कॉन्पिटिटिव एग्जाम यूपीएससी की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। टीजर में यह साफ जाहिर है कि हिंदी मीडियम के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वे किस तरह मेहनत करते हैं और बाद में जब उन्हें निराशा हाथ लगती है तो क्या होता है। इन सब सच्ची कहानियों से प्रेरित है यह फिल्म की कहानी जिसका टीजर फिलहाल चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है इस टीजर में खास।

टीजर में साफ नजर आई कहानी की झलक

इस टीजर की शुरुआत दिल्ली के मुखर्जी नगर से होती है जहां हजारों बच्चे आईएएस और पीसीएस की तैयारी में जुटे हुए हैं।दिल्ली में यह जगह यूपीएससी कोचिंग के लिए काफी पॉपुलर है। वहीं इस टीजर में कई नामी चेहरों के शानदार सफर को दिखाया गया है और इसे खास अंदाज में फिल्माया गया है। फिल्म में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों की जिंदगी, उनकी जिद, मेहनत और हार ना मानने का जुनून देखने को मिल रहा है। वहीं टीजर में जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है रीस्टार्ट गाना। इस गाने के साथ विद्यार्थियों में जोश देखने को मिल रहा है।

यहां देखें Video:-

इस दिन रिलीज होने वाली है यह फिल्म

टीजर में विक्रांत मेस्सी भी अजीबोगरीब लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि यह दमदार होने वाला है रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का टीजर एक बार फिर ‘गदर 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी है। बता दे कि सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म 27 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। इसके पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों की कहानी पर बेस्ड फिल्म 3 ईडियट्स को भी विधु विनोद चोपड़ा नहीं प्रोड्यूस किया था। वहीं 12वीं फेल हिंदी के अलावा या फिल्म तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026