---Advertisement---

12th Fail: रियल बेस्ड स्टोरी में नजर आएंगे ये एक्टर, ‘3 इडियट्स’ के बाद क्या फिल्ममेकर फिर दिखा पाएंगे कारनामा!

12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा वह फिल्ममेकर हैं जो अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ’12वीं फेल’ काफी सुर्खियों में है जिसके लिए पिछले कुछ समय से तैयारी जोरों पर थी। कहा जा रहा है कि बहुत सोचने के बाद विधु विनोद इस फिल्म को रिलीज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2023 4:15 अपराह्न

12th fail
Follow Us
---Advertisement---

12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा वह फिल्ममेकर हैं जो अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ’12वीं फेल’ काफी सुर्खियों में है जिसके लिए पिछले कुछ समय से तैयारी जोरों पर थी। कहा जा रहा है कि बहुत सोचने के बाद विधु विनोद इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म लाखों स्टूडेंट की एक वास्तविक कहानी को बयां करती है ऐसे में यह कहानी उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए है जो सपने देखते हैं कड़ी मेहनत भी करते हैं लेकिन पास नहीं हो पाते हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है यह फिल्म।

विक्रांत मैसी निभाएंगे मुख्य भूमिका

मिली जानकारी के मुताबिक विक्रांत मैसी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कहने में दो राय नहीं है कि विक्रांत किसी भी किरदार को बखूबी निभाते हैं और ऐसे में वह इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से इसे और भी खास बनाएंगे। फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है जिसमें स्टूडेंट्स के मायूस चेहरे देखने को मिल रहे हैं। इस पोस्टर को देखने गए बाद लोग टीजर और फिल्म की कहानी को जानने के लिए बेताब हो गए हैं।

10 अगस्त को आएगा टीजर

इस पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “12वीं फेल लाखों भारतीयों से प्रेरित एक शक्तिशाली सच्ची कहानी है जो सपने देखते हैं कड़ी मेहनत करते हैं और पुनः आरंभ करने का साहस करते हैं। विधु विनोद चोपड़ा की एक महत्वपूर्ण परियोजना सिनेमा में उत्कृष्टता की खोज में 45 साल पूरे होने का जश्न। टीजर 10 अगस्त को आएगा। ऐसे में टीजर को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

‘3 ईडियट्स’ फिल्म को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं विधु विनोद चोपड़ा

गौरतलब है कि इससे पहले विधु विनोद चोपड़ा ‘3 ईडियट्स’ फिल्म को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं जो इंजीनियरिंग पढ़ रहे छात्रों की कहानी पर आधारित थी। इसमें आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन ने फैंस का दिल जीत लिया था। अब ऐसे में आईएएस आईपीएस की तैयारी कर रहे छात्रों की कहानी को देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026