---Advertisement---

3 Idiots के सीक्वल को लेकर इन स्टार्स ने दिया बड़ा संकेत तो Kareena Kapoor बोलीं- मेरे बिना कैसे…

3 Idiots: आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म को लेकर करीना का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द इसे लेकर कोई बड़ी खबर सामने आएगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2023 4:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

3 Idiots: साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट साबित हुई थी। 54 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 400 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया था। फिल्म ने न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड बनाए बल्कि कॉलेज स्टूडेंट्स को भी प्रेरित करके नई राह दिखाई। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

करीना कपूर ने अजीबोगरीब तरीके से किया रिएक्ट

करीना ने फिल्म 3 इडियट्स में लीड किरदार निभाया था और आमिर संग उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में करीना ने एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तस्वीर में शरमन जोशी, आर माधवन और आमिर खान तीनों बैठकर प्रेस कांफ्रेंस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में करीना कह रही हैं ये तीनों यहां क्या कर रहे है, मैं छुट्टियों पर गई हुई थी और ये तीनों चुपचाप कुछ ला रहे है। मुझे लगता है ये सीक्वल प्लानिंग कर रहे है लेकिन मुझे बताए बिना ये ऐसा कैसे कर सकते है। मुझे लगता है बोमन ईरानी भी इस बात से अनजान है और मैं अभी उन्हें फोन करके चेक करती हूं कि आखिर ये लोग क्या कर रहे है। जरूर कुछ तो गड़बड़ है और ये सब फिल्म के सीक्वल को लेकर ही है।”

ये भी पढ़ें: 1 महीने डिस्कस करने के बाद तैयार हुआ Swara Bhasker के वलीमे का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बोमन ईरानी ने कर दिया कन्फर्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

3 इडियट्स में प्रोफेसर वायरस का किरदार निभाने वाले बोमन ईरानी ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और उसमे उन्होंने कहा,” अच्छा तुम लोग वायरस के बिना 3 इडियट्स के बारे में कैसे प्लान कर सकते हो। हैरान होकर बोमन कहते है कि वो तो अच्छा हुआ कि करीना ने मुझे बता दिया वर्ना तो मुझे पता ही नहीं चलता। ये कैसी फ्रेंडशिप है यार क्या यही दोस्ती है।”

फिल्म के सीक्वल को लेकर लग रहे हैं कयास

भले ही करीना और बोमन ईरानी ने फिल्म के सीक्वल को लेकर हिंट दिए हो पर अभी तक ऑफिशियल तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की कहानी और फ्लोर पर जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नही दिया है पर अब इस बात की उम्मीद लगाए जा सकती है कि जल्द इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान सामने आ सकता है।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026