Rajesh Sharma: एक्टर राजेश शर्मा इन दिनों अपनी खराब हेल्थ के कारण खबरों में बने हुए हैं। उन्होंने
हिंदी, बंगाली और साउथ सिनेमा में अहम योगदान दिया है। अभी हालहि में राजेश शर्मा हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्प्रिट के लिए शूटिंग कर रहे थे। तभी उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल राजेश मिश्रा कोलकाता के ढाकुरिया स्थित मनिपाल हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए अक्षय कुमार ने राजेश शर्मा के ठीक होने दुआ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
Rajesh Sharma और अक्षय कुमार की दोस्ती
राजेश शर्मा के लिए अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,’शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्यारे दोस्त राजेश की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूँ। उम्मीद है कि महादेव उन्हें जल्द और पूरी तरह से ठीक होने का आशीर्वाद देंगे। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठ के बहुत हंसना है।’ राजेश और अक्षय एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Very concerned to hear about my dear friend Rajesh’s health condition after an insect bite while shooting. Hope Mahadev blesses him with fast and complete recovery. Jaldi theek ho ja yaar, abhi saath baith ke bhot hansna hai. pic.twitter.com/n8yH6IYxKH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 9, 2026
दोनों लगभग 13 सालों अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इन दोनों सितारों ने 5 बड़ी हिट फिल्में दी हैं। जिन्हें ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया। सबसे पहले खिलाड़ी कुमार और राजेश शर्मा ने निर्देशक नीरज पांडे की सुपरहिट फिल्म ‘स्पेशल 26’ में काम किया था। इसके बाद बैकटू बैक ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘लक्ष्मी’, ‘मिशन रानीगंज’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भूत बंगला’ में काम किया है। अक्षय कुमार और राजेश शर्मा की गहरी दोस्ती का इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि, अक्की अपने दोस्त के लिए सेट पर खाना लेकर आते थे। दोनों एक साथ बैठकर खाने का मजा लेते थे।
राजेश शर्मा की ताजा हेल्थ अपडेट
काफी सारे लोग फेमस कॉमेडियन और एक्टर राजेश शर्मा की हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं। खबरों की मानें तो एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही उनके दाहिने पैर में हुए इंफेक्शन में अभी भी छाले निकले हुए हैं। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। हेल्थ रिकवर होते ही उन्हें डिसचार्ज कर दिया जाएगा।







