---Advertisement---

इन 7 तरीकों से जानें Breast Cancer है या नहीं

पता 7 तरीकों Breast Cancer का पता लगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं वह क्या हैं और इस बीमारी से कैसे बच सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 8, 2024 5:40 अपराह्न

Breast Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर की समस्या इन दिनों काफी ज्यादा तेजी से महिलाओं में बढ़ रही है। यह बीमारी काफी ज्यादा खतरनाक है लेकिन, आज के समय में काफी आम बन गई है और दुनियां भर में लाखों महिलाएं इस बीमारी से जूझ रही हैं। यहीं आज हम आपके लिए 7 ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिससे पहले ही ब्रेस्ट कैंसर का पता चल जाता है। चलिए अब जानते हैं वह सात तरीके कौन से हैं।

ये 7 तरीके देते हैं Breast Cancer का संकेत

1. स्तन में सूजन आना: अगर आपके स्तन में सूजन आ रही है या आपको आपके ब्रेस्ट में कुछ बलाव दिख रहे हैं जो आम नहीं हैं तो, यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है।

2. स्तन में दर्द का एहसास: अगर आपको आपके ब्रेस्ट में अनचाहे दर्द का एहसास होता है तो, यह भी ब्रेस्ट कैंस का एक अहम संकेत है।

3. निप्पल का सिकुड़ना: अगर आपके निप्पल अंदर की तरफ सिकुड़ने लगते हैं तो, आपको ब्रेस्ट कैंसर की समस्या हो सकती है। यही नहीं इस बीमारी में आपके स्तन की खाल भी मुड़ने लगती है।

4. निप्पल से तरल पदार्थ आना: अगर किसी महिला के निप्पल से तरल पदार्थ निकलता है तो, वह भी ब्रेस्ट कैंसर का एक बड़ा संकेत होता है। कई महिलाएं इसे दूध समझ कर इग्नोर कर देती हैं लेकिन, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

5. स्तन का लाल पड़ना: ब्रेस्ट कैंसर के कारण महिलाओं का स्तन या निप्पल लाल पड़ने लगता है। अगर आपको भी यह समस्या होती है तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

6. स्तन में जलन होना: स्तन में जलन होना कोई आम बात नहीं होती, यह ब्रेस्ट कैंसर की शुआत का लक्षण हो सकता है। इसमें महिलाओं के स्तन में खुजली ज्यादा होती है।

7. स्तन में गांठ बनना: आपको हर हफ्ते चेक करते रहना चाहिए कि, आपके स्तन में गांठ तो नहीं बन रही। अगर ऐसा होता है तो, यह ब्रेस्ट कैंसर का एक कारण हो सकता है।

ऐसे करें ब्रेस्ट कैंसर से बचाव

अगर आपको यह सभी लक्ष्ण दिखते हैं तो, आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। अगर आपको कोई इलाज की जरुरत होगी तो आपका इलाज बीमारी के शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाएगा। यहीं इस बीमारी से बचने के लिए आपको शराब और धूम्रपान से दूरी बना लेनी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026