---Advertisement---

Aadujeevitham: सबसे बड़े बजट की मलयाली मूवी के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा, रोंगटे खड़े कर रहे हैं ये सीन्स

Aadujeevitham: बजट की कमी के चलते साल 2012 से 2015 तक शूटिंग का काम रुका रहा और फिर बिजनेस जी अब्राहिम के पैसे लगाने पर फिल्म दुबारा शुरू हुई। जानकारी के अनुसार ये फिल्म मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़े बजट की मूवी है। इस तरह की कई घटनाएं आपने सुनी होंगी पर इस फिल्म में उसे जिस तरह पेश किया गया है वो अदभुत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2023 3:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aadujeevitham: बीते कुछ सालों में साउथ की फिल्मों ने पैन इंडिया अपना दम दिखाया है और कमाई के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड शोहरत के मामले में भी अब ये इंडस्ट्री पीछे नहीं है। इन्हीं सबके बीच अब एक मलयालम फिल्म ‘आदुजीवितम’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है जिसमे तहलका मचा दिया है। जी हां, दिग्गज मलयाली एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म आदुजीवितम के इस ट्रेलर ने ऐसा जादू चलाया है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक शख्स की है जो लाखों लोगों की तरह पैसा कमाने की चाहत में विदेश में नौकरी करने जाता है और वहां पर फंस के रह जाता है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने प्रवासी मजदूर नजीब मोहम्मद का लीड रोल प्ले किया है और वो किरदार भारत से दुबई काम की तलाश में जाता है। दुबई में एक फार्म का मालिक उसे अपना गुलाम बना लेता है और उसे अपनी जिंदगी बकरियों के बीच में गुजारने पर मजबूर होना पड़ता है। नरक जैसी जिंदगी से बचने के लिए वो फार्म से भाग जाता है और फिर शुरू होता है जानलेवा मुश्किलों से भरा हुआ रेगिस्तान का सफर, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े देता है।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: सलमान की हीरोइन की लव स्टोरी है सुपरहिट, प्यार के खातिर Ayesha Takia ने कबूल किया था इस्लाम

14 साल में बनी इस फिल्म की कहानी नोवेल पर बेस्ड है

बता दें, फिल्म के निर्माता ब्लेसी ने साल 2008 में एक मलयालम नोवेल आदुजीवितम पढ़ा था जिसके लेखक बेन्यामिन है। इसे पढ़ने के बाद उनके मन में इसपर फिल्म बनाने का विचार आया। साल 2010 में ब्लेसी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म को बनाते वक्त उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ऑस्कर और नेशनल अवार्ड विजेता कलाकार

बता दें, फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर अवार्ड विनर ए आर रहमान ने दिया है और इसका साउंड रसूल पुकुट्टी ने डिजाइन किया है। फिल्म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म इंडियन रूपी के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं।

यहां देखें Video:-

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026