---Advertisement---

Aamir Khan ने सलीम खान के हेल्थ को लेकर फैंस को दिया बड़ा झटका, क्या सलमान खान से ले लिया पंगा

Aamir Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान के हेल्थ अपडेट को लेकर आमिर खान ने बड़ी जानकारी दी है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 26, 2026 12:02 अपराह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: 17 फरवरी को अचानक यह खबर सामने आई कि सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर द्वारा माइनर ब्रेन हेमरेज के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर और कई परेशानियों की जानकारी दी गई। हालांकि इस सबके बीच अब आमिर खान ने एक बार फिर से सलीम खान के हेल्थ अपडेट को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने फैंस को झटका दिया है। क्याआमिर खान ने सलमान खान से पंगा ले लिया है। क्या उन्होंने सलीम खान को लेकर हेल्थ अपडेट देकर गलती कर दी है। आइए जानते हैं क्यों फिर बातें बनने लगी है।

Aamir Khan ने बताया कैसे हैं सलीम खान

दरअसल सलीम खान से मिलने के लिए आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट के साथ पहुंचे थे जिसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं इस दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने मीडिया से बात करते हुए यह बताया कि सलीम खान अभी भी आईसीयू में है। वह उनसे मुलाकात तो नहीं कर पाए लेकिन फैमिली मेंबर्स ने बताया। इस दौरान आमिर खान ने यह भी कहा कि हम सलामती की दुआ मांग रहे हैं और यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द सलीम खान घर वापस आ जाए एक बार। निश्चित तौर पर सलीम खान की हेल्थ अपडेट को जानने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार में थे।

सलीम खान की हेल्थ अपडेट को पब्लिक नहीं करना चाहते सलमान खान

अब आमिर खान की तरफ से इस तरह से सलीम खान के बारे में हेल्थ अपडेट जानने के बाद फैंस एक बार फिर से व्यथित हो गए हैं क्योंकि उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आमिर खान की यह बातें सुनने के बाद लोग सलमान खान की नाराजगी की बात करने लगे हैं। गौरतलब है कि जब सलीम खान की हेल्थ को लेकर अस्पताल के डॉक्टर ने पब्लिकली बयान दिया था तब सोशल मीडिया पर या खबरें आए थे कि सलमान और उनकी फैमिली को यह बात जरा भी पसंद नहीं आई है।

निश्चित तौर पर सलमान खान और उनकी फैमिली फिलहाल काफी मुश्किल समय से गुजर रही है। ऐसे में सलीम खान के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026