---Advertisement---

Aamir Khan: ‘इसके बाद कुछ नहीं…’ Sitaare Zameen Par के बाद क्या सिर्फ Mahabharat में बड़े पर्दे पर दिखेंगे एक्टर! जानिए आखिरी ख्वाब को लेकर क्या है तमन्ना

Aamir Khan: आमिर खान अपनी आखिरी फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो चर्चा में है और सितारे जमीन पर एक्टर को लेकर चारों तरफ बातें हो रही है। क्या फैंस का दिल टूटने वाला है क्योंकि आखिरी प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसने हलचल मचा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2025 11:53 पूर्वाह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जिन्होंने सिर्फ अपनी फिल्मों से इंडस्ट्री में वह जगह बनाई है जिसे रिप्लेस नहीं किया जा सकता है। ‘दंगल’, ‘तारे ज़मीन पर’ जैसी उनकी फिल्मों से लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे लेकिन इस सबके बीच अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर‘ को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। यह 20 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। हालांकि उन्होंने अपनी ड्रीम फिल्म महाभारत को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। निश्चित तौर पर यह खबर उनके फैंस के लिए शॉकिंग हो सकता है लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर Aamir Khan ने बहुत बड़ा खुलासा किया है।

आखिर में किस प्रोजेक्ट को बनाना चाहते हैं Aamir Khan

इंटरव्यू में राज शमानी ने आमिर खान से पूछा, “अगर Aamir Khan अपनी लास्ट मूवी बना रहा है तो आप क्या बनाना चाहेंगे।” इस पर आमिर हंसने लगते हैं और वह कहते हैं, “देखिए एक मेरा ड्रीम है, सपना है मेरा ख्वाब कि मैं Mahabharat बनाऊं और उस पर काम शुरू कर रहा हूं। मैं इसकी रिलीज के बाद 20 जून के बाद मैं उस पर काम शुरू कर रहा हूं तो मुझे लगता है कि वह एक काम है। वह एक प्रोजेक्ट है जिसे करने के बाद शायद मेरे अंदर वह फीलिंग आए कि भाई अब इसके बाद मैं शायद कुछ नहीं कर सकता हूं क्योंकि वह मटेरियल ऐसा है।”

Mahabharat को लेकर आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

Aamir Khan इस बात को मानते हैं कि महाभारत इतना ग्रैंड है। कमाल का है, लेयर्ड है इमोशनल है, स्केल है। ग्रैंड हर चीज है। उसमें हर चीज है जो दुनिया में है वह आपको Mahabharat में मिलेगा तो जब आप मुझे पूछते हैं कि आपका आखिरी क्या हो सकता है। वैसे तो मैं आशा करता हूं कि मैं एक्टिंग करता रहूं। मैं काम करते-करते मरना चाहता हूं मैं इस बात को मानता हूं। हम सब चाहते हैं लेकिन आप पूछ रहे हैं तो मैं एक ही चीज जो मैं सोच सकता हूं कि अगर यह करने के बाद शायद मेरे अंदर वह इमोशन आए कि बस अब इसके बाद मुझे कुछ नहीं करना है शायद पता नहीं।”

आमिर खान ने इशारों इशारों में यह तो कहा कि महाभारत उनका ड्रीम प्रोजेक्ट होने वाला है और निश्चित तौर पर यह फैंस के लिए खास है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026