---Advertisement---

Aamir Raza Hussain: थिएटर के उस्ताद ने दुनिया को कहा अलविदा, सोनम कपूर की इस फिल्म में आ चुके थे नजर

Aamir Raza Hussain: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। यह जानने के बाद एक बार फिर सिनेमालवर्स को झटका लगा है। फिल्मी दुनिया के पॉपुलर डायरेक्टर-एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आमिर की मौत से फैंस अभी भी सदमे में हैं और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2023 11:02 पूर्वाह्न | Updated: जून 5, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Aamir Raza Hussain
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Raza Hussain: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। यह जानने के बाद एक बार फिर सिनेमालवर्स को झटका लगा है। फिल्मी दुनिया के पॉपुलर डायरेक्टर-एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आमिर की मौत से फैंस अभी भी सदमे में हैं और उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि फिल्मों में अपनी अदाकारी से अलग छाप छोड़ने वाले आमिर अब इस दुनिया में नहीं है। इस खबर को के बाद एक्टर लगातार ट्रेंड में हैं और फैंस उनके किरदारों को याद कर रहे हैं। मल्टी टैलेंटेड इस स्टार का जाना वाकई किसी नुक्सान से कम नहीं है।

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं आमिर

रजा हुसैन ने अपनी मौत के बाद अपने लाखों चाहने वालों और पत्नी विराट तलवार सहित दो बेटों को भी अकेले छोड़ गए हैं। यह उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। आमिर की फिल्मों की बात करें तो वह रुडयार्ड किपलिंग के नॉवेल पर बनी फिल्म ‘किम’ (1984) में नजर आए थे जिसमें पीटर ओ’टोल मुख्य भूमिका निभा रहे थे। इतना ही नहीं वह शशांक घोष की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘खूबसूरत’ (2014) में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर और फवाद की एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी।

प्ले में काम करने के बाद यहां तक पहुंचे थे आमिर

आमिर का जन्म लखनऊ में हुआ था और उनके पेरेंट्स दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। हालांकि बाद में उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे और ऐसे में उन्होंने अपनी पढ़ाई खत्म की थी। वह दिल्ली में ही अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद नाटक में काम करने लगे थे। इतना ही नहीं आमिर जॉय माइकल, बैरी जॉन और मार्कस मर्च जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुके थे। आमिर वह नाम हैं जिनकी वजह से ‘बाहुबली’, ‘आरआरआर’ और आदिपुरुष जैसी फिल्मों को अलग पहचान मिली है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्टर एक मल्टी टैलेंटेड पैकेज थे और उनका जाना क्षति है।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

KBC 18

सितम्बर 18, 2026

Ranveer Singh

सितम्बर 18, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 35

सितम्बर 18, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 14

सितम्बर 18, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 18, 2026

Daayra X Review

सितम्बर 18, 2026