---Advertisement---

‘मंडप’ में दूल्हा-दुल्हन के लिबास में नजर आए Aamrapali Dubey और Nirahua, रोमांटिक फोटो देख फैंस लगा रहे अटकलें

Aamrapali Dubey and Nirahua: कहने में दो राय नहीं है कि आम्रपाली यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी फिल्म में टॉप मोस्ट डिमांडिंग कपिल की लिस्ट में एक हैं। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और फैंस उन्हें देखना काफी पसंद भी करते हैं। एक समय में दोनों के अफेयर्स ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Aamrapali Dubey and Nirahua
Follow Us
---Advertisement---

Aamrapali Dubey and Nirahua: कहने में दो राय नहीं है कि आम्रपाली यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी फिल्म में टॉप मोस्ट डिमांडिंग कपिल की लिस्ट में एक हैं। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और फैंस उन्हें देखना काफी पसंद भी करते हैं। एक समय में दोनों के अफेयर्स के किस्से खूब चर्चा में रहे हैं। हालांकि वे एक दूसरे को सिर्फ दोस्त ही बताते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें वे दूल्हा दुल्हन बन कर नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि क्या यह किसी फोटोशॉप से एडिट तस्वीर है लेकिन आइए जानते हैं आखिर क्या है इस फोटो के पीछे की सच्चाई।

दूल्हा दुल्हन बनकर छाए निरहुआ और आम्रपाली

वायरल हो रही तस्वीर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि निरहुआ और आम्रपाली मंडप पर बैठे हुए हैं। दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। जहां निरहुआ लाल कुर्ते में दूल्हा बनकर हैंडसम दिख रहे वहीं आम्रपाली कंधे पर सर रखकर दुल्हन के लिबास में पोज देती नजर आ रही है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और सिजलिंग केमिस्ट्री देख लोग हैरान रह गए हैं और एक बार फिर यह जोड़ी चर्चा में है। जहां कुछ लोग दोनों की शादी की अफवाह उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है।

यहां जानिए क्या है पूरी सच्चाई

मिली जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर आम्रपाली दुबे और निरहुआ यादव की अपकमिंग फिल्म ‘मंडप’ से है जिसमें दोनों शादीशुदा कपल की भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस पोस्टर से यह हिंट तो मिल गया है कि अपनी अपकमिंग फिल्म में वे पति-पत्नी के तौर पर नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म के निर्माता की बात करें तो वह रोशन सिंह है और निर्देशक आनंद सिंह हैं। यह प्रोजेक्ट कब रिलीज होगी इस बारे में तो कोई खबर नहीं है लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार है। गौरतलब है कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी फैंस के बीच हमेशा सुर्खियों में रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026