---Advertisement---

iphone से लेकर लग्जरी बैग तक Abhishek Malhan से मिले Manisha Rani को ये खास गिफ्ट, खास अंदाज में आए नजर

Abhishek Malhan Manisha Rani: अभिषेक ने लेटेस्ट व्लॉग में मनीषा रानी के साथ बिग बॉस की गॉसीप करते हुए नजर आए और इस दौरान उन्होंने अपनी दोस्त को कई महंगे गिफ्ट दिए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। लग्जरी बैग से लेकर आईफोन 14 तक मनीषा को कई खास गिफ्ट मिले हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 25, 2023 8:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Malhan Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी के बाद अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी काफी सुर्खियों में है। दोनों को फैंस एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं और इन्हें प्यार से अभिषा भी कहते हैं। दोनों की दोस्ती और उनके बीच की केमिस्ट्री लोगों के लिए वाकई काफी खास है। वहीं दोनों फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच अभिषेक ने एक लेटेस्ट व्लॉग को शेयर किया है जिसमें मनीषा रानी के साथ गेट टूगेदर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने यह खुलासा किया कि मनीषा से वह बिग बॉस से रिलेटेड कई सवाल पूछेंगे और जवाब देने पर उन्हें गिफ्ट देंगे। यह वीडियो काफी खास है क्योंकि इसमें मनीषा को अभिषेक से कई लग्जरी गिफ्ट्स मिले हैं।

मिले कई महंगे तोहफे

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें सबसे पहले अभिषेक मनीषा रानी से बिग बॉस में उनके आपस के फेवरेट मोमेंट्स के बारे में पूछते हुए नजर आते हैं। वहीं जवाब में मनीषा उन्हें इमोशनल कर देती है और ऐसे में अभिषेक उन्हें एक लग्जरी पर्स देते हुए नजर आते हैं। इस पर्स के अलावा वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनीषा रानी को अभिषेक मल्हान से आईफोन 14 प्रो मैक्स से लेकर परफ्यूम, घड़ी, डेनिम जैकेट, चॉकलेट और बहुत कुछ मिला है।

यहां देखें Video:-

शो के बारे में बात करते दिखे ‘अभिषा’

वीडियो में मनीषा और अभिषेक बिग बॉस ओटीटी के माहौल को एक बार फिर जिंदा करते हैं और दोनों आपस में शो के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान मनीषा यह कहती है कि वह आशिका भाटिया से दोबारा मिलना चाहती है लेकिन पूजा से वह बिल्कुल मिलना नहीं चाहती हैं।

फेवरेट मोमेंट का अभिषेक और मनीषा ने किया खुलासा

वहीं अभिषेक ने इस दौरान कहा कि “मुझे याद है कि मैं बीमार था और मुझे कुछ भी पसंद नहीं आ रहा था। ऐसे समय में घरेलू उपचार के जरिए मनीषा ने मेरा ध्यान रखा और यह मुझे काफी पसंद आया। मनीषा का कहना है कि जब बेबीका के साथ उनकी लड़ाई हुई थी तो अभिषेक उन्हें उठाकर गार्डन एरिया में ले गए थे और यह वह कभी नहीं भूल सकती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक मल्हान हाल ही में जिया शंकर के साथ रोमांटिक सॉन्ग में नजर आए थे वहीं दूसरी तरफ मनीषा रानी टोनी कक्कर के साथ गाने में दिखाई दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment