---Advertisement---

Abhishek Malhan ने Jiya Shankar के साथ लव एंगल पर किया खुलासा, बोले- कुछ ‘राज़’ के साथ ये कंटेस्टेंट है दिल के ज्‍़यादा क़रीब

Abhishek Malhan और Jiya Shankar के फैंस सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई बार सवाल उठाते नज़र आए हैं। इन दोनों को लेकर यह कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से कहीं बढ़कर है। वहीं अब अभिषेक ने खुद अपने और जिया के बीच के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 28, 2023 12:15 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 का फिनाले 14 अगस्त को हुआ था जिसमें यूट्यूबर एल्विश यादव ने ट्राफ़ी अपने नाम की थी। शो बेशक ख़त्म हो गया हो मगर इसके कंटेस्टेंट लोगों के बीच अब भी उतने ही पॉपुलर हैं जितने शो के अंदर थे। लोग अब उन्हें और भी ज़्यादा देखना चाहते हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं। इसी बीच शो के रनर-अप और फ़ेमस यूट्यूबर फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान ने एक धमाकेदार इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने और शो की कंटेस्टेंट जिया शंकर के बीच रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

Abhishek Malhan ने Jiya Shankar के साथ अफ़ेयर को लेकर किया बड़ा खुलासा 

दरअसल रविवार को जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 के रनर-अप Abhishek Malhan ने टेलीविज़न होस्ट और फ़िल्म क्रिटिक सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया था। यह इंटरव्यू जियो सिनेमा पर लाइव प्रसारित किया गया था। इस दौरान अभिषेक ने अपनी बिग बॉस ओटीटी की जर्नी और कंटेस्टेंट्स को लेकर कई बातों पर बात की। इसी बीच सिद्धार्थ ने अभिषेक से पूछा कि क्या उनका और जिया का कोई लव एंगल है? इस पर फुकरा इंसान ने कहा कि मेरा कोई लव एंगल नहीं है ना मनीषा के साथ ना जिया के साथ। मैनें घर के अंदर भी यह बोला था कि मैं उस तरह का इंसान हूं जो प्यार को बहुत गंभीरता से लेता है। मैंने हमेशा कहा है कि जिया के साथ मेरा लव एंगल बनाने की कोशिश पहले दिन से ही की गई थी। हमें एक ही बिस्तर पर सोने को कह दिया गया था।” 

उन्होंने आगे बताया कि “जिया को मैं धीरे-धीरे समझना शुरु हुआ। मनीषा पर मुझे 100% विश्वास था लेकिन जिया को समझने में मुझे समय लगा। फिर उन्होंने कहा कि वह मुझे पसंद करती हैं। मैं बहुत हैरान हुआ क्योंकि मैंने कभी उसके लिए यह नहीं सोचा की मेरा और उसका कुछ हो सकता है। लेकिन मेकर्स ने हमारे बीच में लव एंगल बनाने की कोशिश की”। उन्होंने यह भी बताया कि जिया और वह अभी केवल अच्छे दोस्त हैं। आगे क्या होता है इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। 

अभिया या अभिषा में से कौन है Abhishek Malhan की पसंद

आगे सिद्धार्थ कनन ने Abhishek Malhan से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे 2 हैशटैग अभिया और अभिषा को लेकर पूछा कि इन दोनों में से उन्हें कौनसा हैशटैग ज़्यादा पसंद है? इस पर अभिषेक ने कहा कि उन्हें अभिषा ज़्यादा पसंद है। उन्होंने कहा कि “घर के अंदर मनीषा और मैं बहुत अच्छे दोस्त थे। जब मैं घर से बाहर आया तो मैंने देखा की अभिषा हर जगह ट्रेंड कर रहा है। मैं हैरान हो गया कि हम दोनों को लेकर भी हैशटैग बनाए जा रहे हैं।”

Jiya Shankar के साथ जल्द करेंगे बड़ा प्रोजेक्ट 

इसी दौरान Abhishek Malhan ने Jiya Shankar को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अभिषेक ने बताया कि वह और जिया जल्द ही एक बड़े बैनर की म्यूज़िक वीडियो में दिखाई देंगे। अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में यूट्यूबर ने ज़्यादा कुछ तो नहीं कहा मगर यह ऐलान करके उन्होंने अभिया फैंस को तो ज़रूर खुश कर दिया है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026