---Advertisement---

Actors with most flops: Priyanka से लेकर Kangana तक फ्लॉप फिल्म देने में माहिर हैं ये Stars! फिर भी हैं मेकर्स की पहली पसंद

Actors with most flops: बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनके आगे पीछे निर्देशक चक्कर लगाते रहते हैं। यह बात सच है कि उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रही है। बावजूद इसके निर्देशक की पहली पसंद यही होते हैं। इस लिस्ट में गदर 2 एक्टर सनी देओल से लेकर कंगना रनौत तक का नाम शामिल है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है और वह आज हॉलीवुड में परचम लहरा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Actors with most flops
Follow Us
---Advertisement---

Actors with most flops: बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जो निर्देशक और निर्माता की पहली पसंद है। आलम यह है कि ये सुपरस्टार कितनी भी फिल्में फ्लॉप दे दें लेकिन उनकी पापुलैरिटी कम नहीं होने वाली है और यही वजह है कि निर्देशक उनके आगे पीछे रहते हैं। उन्हें एक से बढ़कर एक ऑफर देते हैं। अपनी फिल्मों में काम करने के लिए ये सितारे को मोटी रकम भी देते हैं भले ही बाद में फिल्म फ्लॉप हो जाए। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक का नाम शामिल है जिन पर निर्देशक करोड़ों खर्च करते हैं लेकिन उनकी फिल्में फ्लॉप साबित होती है। आईए देखते हैं आखिर लिस्ट में कौन-कौन सा नाम है शामिल।

सनी देओल का भी नहीं चला था जादू

फिलहाल ‘गदर 2’ में नजर आने वाले सनी देओल इस फिल्म से खूब तहलका मचा रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फ्लॉप साबित हुई है। रिपोर्ट की माने तो सनी अब तक करीब 87 फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उनमें से सिर्फ 38 फिल्में ही जादू चला सकी जबकि 49 फ्लॉप साबित हुई।

अक्षय कुमार को कैसे भूल सकते हैं आप

फ्लॉप फिल्मों को देने में अक्षय कुमार का भी कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि अब तक उनकी करियर में 42 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। हाल ही में एक्टर ओमजी 2 में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फ्लॉप फिल्मों में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा भी लिस्ट में शामिल

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन यह बात भी सच है कि करियर में उन्होंने ज्यादा फ्लॉप दिए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अब तक उन्होंने 40 फिल्मों में काम किया है लेकिन 7 हिट फिल्में रही तो 12 को मिली जरूरी प्रतिक्रिया मिली लेकिन 8 पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

कंगना रनौत का भी नाम है इस लिस्ट में शुमार

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीदें भी होती है लेकिन क्या आपको पता है कि एक के बाद एक लगातार 8 फिल्में उनकी फ्लॉप रही है। कंगना बहुत जल्द साउथ फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आने वाली हैं।

मुन्ना भाई भी नहीं चला पाए जादू

मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसे फिल्मों में संजू बाबा ने अपनी अलग पहचान बनाई है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी है। रिपोर्ट्स की माने तो अब तक 126 फिल्में संजू बाबा ने की है लेकिन उनमें से 69 बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026

Tailor Swift Travis Kelce

फ़रवरी 27, 2026