---Advertisement---

Adipurush: आखिर कौन है तृप्ति तोरडमल जो सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल, विभीषण की पत्नी के इस सीन पर मचा बवाल

Adipurush: ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से लोगों के निशाने पर है। कृति सेनन की फिल्म को लेकर रामायण को कलंकित करने का आरोप लगाया जा रहा है तो इसके डायलॉग्स को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए बताया जा रहा है। वहीं लोगों के विरोध को देखते हुए मेकर्स ने कुछ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2023 12:40 अपराह्न

ADIPURUSH
Follow Us
---Advertisement---

Adipurush: ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से लोगों के निशाने पर है। कृति सेनन की फिल्म को लेकर रामायण को कलंकित करने का आरोप लगाया जा रहा है तो इसके डायलॉग्स को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए बताया जा रहा है। वहीं लोगों के विरोध को देखते हुए मेकर्स ने कुछ डायलॉग में बदलाव कर दिए हैं लेकिन अब एक नया बखेड़ा सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। जी हां, इस बार लोगों के निशाने पर विभीषण की पत्नी का किरदार निभा दही तृप्ति तोरडमल है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि विभीषण की पत्नी इस तरह तो बिल्कुल भी नहीं थी। आखिर कौन है तृप्ति और क्यों आई यूजर्स के निशाने पर। ‘आदिपुरुष’ में काम करने के बाद लोग उन्हें जमकर टोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

खुलेआम तृप्ति को यह हरकत करना पड़ा भारी

दरअसल ‘आदिपुरुष’ में तृप्ति विभीषण की पत्नी सरमा का किरदार निभा रही है। ऐसे में एक सीन के दौरान वह विभीषण से बात कर रही होती हैं और वह कहती है कि आप कैसे राम पर भरोसा कर सकते हैं। दरअसल इस डायलॉग पर तो लोगों का ध्यान ही नहीं गया लेकिन लोगों की निगाहें विभीषण की पत्नी की ड्रेस पर अटक गई है। यही वजह है कि वह लोगों के निशाने पर है। तृप्ति के इस सीन की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि सरमा यानी तृप्ति कपड़े बदल रही होती हैं और इस दौरान खुलेआम यह करना लोगों को रास नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि यह रामायण है ना कि कोई एडल्ट फिल्म।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

लोगों ने कहीं ये बात

इस सीन की तस्वीर शेयर करते हुए एक यूजर ने कहा, “ये Kamsutra का Ad नहीं है बल्कि #Adipurush का सीन है …आप सिनेमा में हनुमान जी को यह दिखा रहे हो ???
Creativity के नाम पर आप तो MF हुसैन की औलाद निकले भाई।” इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “यह तो सबका खिलाडी निकला, रामायण का इस्लामीकरण करने में कोई कसर न छोड़ी… कौन कहेगा की आदिपुरुष का रावण और हनुमान जी हिन्दू है।”

2 मराठी फिल्मों में दिख चुकी हैं तृप्ति

बता दें कि सोशल मीडिया पर तृप्ति काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें इस बात के लिए सबूत है कि वह रियल लाइफ में काफी अलग है। वह आयशा मधुकर के नाम से भी जानी जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक तृप्ति अब तक मराठी की दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं आदिपुरुष की वजह से वह सुर्खियों में आई।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026